Palmistry: किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होता M का निशान, ऐसी होती है इनकी लाइफ

हस्तरेखा शास्त्र भी ज्योतिष का ही एक अंग है। भारत में इस कला का विकास हुआ है। जिस तरह समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों को देखकर उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, ठीक उसी तरह हथेली की रेखाएं देखकर भी किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ पता किया जा सकता है।

Manish Meharele | Published : Jun 23, 2022 12:28 PM IST

उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की कुछ रेखाएं बहुत शुभ फल प्रदान करती हैं तो कुछ अशुभ। हथेली में दिखने वाले छोटे-छोटे निशान भी हमारे जीवन का प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। इन रेखाओं और निशानों को भी ग्रहों से जोड़कर देखा जाता है और उनकी स्थिति के आधार पर ही भविष्यवाणी की जाती है। आगे जानिए हथेली में बनने वाले कुछ शुभ चिह्नों के बारे में खास बातें…

किस्मत वालों की हथेली में होता है M का निशान 
कुछ लोगों की हथेली में रेखाओं से M का निशान बनता है। ऐसे लोगों को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। हथेली में M का निशान जीवन रेखा, मस्तक रेखा और भाग्य रेखा को मिलाकर बनता है। ऐसे लोग उच्च स्तर का जीवन जीना पसंद करते हैं और इनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। इन्हें पैतृक संपत्ति भी मिलती है और ये स्वयं भी काफी पैसा कमाते हैं। 

भविष्य को लेकर होते हैं सजग
जिस किसी की हथेली पर M का निशान बना हो तो ऐसा व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर काफी सजग रहता है जिस कारण से उसे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे लोग बड़े लीडर बनते हैं क्योंकि इनमें नेतृत्व करने की क्षमता जन्मजात होती है। भविष्य में कोई बड़ा राजनीतिक पद हासिल करते हैं। समय के साथ इनकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि भी होती रहती है। लोग इनकी बातों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।

कल्पनाशक्ति भी होती है बेहतर
जिन लोगों की हथेली में M का निशान बनता है, उनकी कल्पना शक्ति अन्य लोगों से बहुत अधिक होती है। ऐसे लोग बड़े साहित्यकार, गीतकार, चित्रकार या लेखक हो सकते हैं। अपनी कला के बल पर ही ये लोग देश-विदेश में प्रसिद्धि पाते हैं।  ऐसे लोगों का प्रेम विवाह होने की संभावना होती है इनकी अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहता है।

बदलाव से नहीं घबराते
जिन लोगों की हथेली में M का निशान बनता है, वे अपने जीवन में होने वाले बदलाव से घबराते नहीं हैं। ये लोग जीवन में आने वाली हर चुनौती को सहजता से स्वीकारते हैं, और उसका सामना करके सफल भी होते हैं। ये अपने ईगो के साथ कभी समझौता नहीं करते भले ही कितनी भी मुश्किलें क्यों न आए। इन्हें समझाना भी बहुत कठिन होता है।

ये भी पढ़ें-

Palmistry: हथेली में सबसे नीचे की ओर होती हैं ये रेखाएं, इनसे तय होती है हमारी उम्र, धन और मान-सम्मान

 

Mars transit june 2022: 27 जून को मंगल बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

Ashadha Gupt Navratri 2022: कब से शुरू होगी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, क्यों इतने खास होते हैं ये 9 दिन?
 

Read more Articles on
Share this article
click me!