ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं जो समय-समय पर राशि बदलते हैं। इन सभी का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ता है। ज्योतिष में इन सभी को अलग-अलग पद प्राप्त हैं। सूर्य को ग्रहों का राजा तो मंगल का सेनापति का कहा जाता है। 

उज्जैन. इस बार मंगल ग्रह 27 जून को मीन राशि से निकलतकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। मेष राशि में पहले से ही राहु स्थिति है। मेष राशि में मंगल और राहु के एक साथ होने से अंगारक योग बनेगा, जिसे बहुत ही अशुभ माना गया है। मेष स्वयं मंगल की ही राशि है, इसलिए ये कह सकते हैं कि मंगल अपने घर में आया है। मंगल का ये राशि परिवर्तन सभी लोगों पर अलग-अलग रूप से असर डालेगा। कुछ राशियों के लिए ये शुभ रहेगा तो कुछ के लिए अशुभ। आज हम आपको बता रहे हैं कि किन राशियों के लिए मेष का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है…

मिथुन राशि 
मंगल के राशि परिवर्तन का शुभ असर इस राशि पर देखने को मिलेग। इनके अटके हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे और पैसों से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी। इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी साथ ही अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्क राशि 
मंगल का गोचर यानी राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। इस दौरान धन लाभ के अवसर मिलेंगे और अटका हुआ पैसा भी मिलेगा। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जो भविष्य में आपके प्रमोशन का रास्ता तय करेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं और इससे आपको अचानक धन लाभ होगा।

सिंह राशि
मंगल के मेष राशि में जाने से इस राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के कई मौके इस राशि वाले लोगों के पास आएंगे। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। नौकरी में इंक्रीमेंट होने से मन प्रसन्न रहेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय बहुत अच्छा है। इस समय किए गए निवेश का फायदा निकट भविष्य में मिलेगा।

कुंभ राशि
इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रूके हुए कार्य इस समय पूरे हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुखद यात्राएं हो सकती हैं। करियर को लेकर भी ये समय आपके पक्ष में रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग अच्छा मुनाफा कमाएंगे और नई योजनाओं में निवेश भी करेंगे। कोई बड़ी डील भी इस दौरान हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

Ashadha Gupt Navratri 2022: कब से शुरू होगी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, क्यों इतने खास होते हैं ये 9 दिन?

बचाना चाहते हैं अपनी जान और सम्मान तो इन 4 परिस्थितियों में फंसते ही वहां से हो जाएं नौ-दो-ग्यारह

ये 5 लोग सोते हुए दिख जाएं तो इन्हें तुरंत उठा देना चाहिए, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान