
उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की बनावट, रेखाएं और उनसे बनने वाले कुछ निशान यानी छोटी-छोटी रेखाओं से बनने वाली आकृतियां भी भविष्य में होने वाले बदलाव की ओर इशारा करती हैं। अगर ये कहा जाए कि आपके हथेली पर ही आपके जीवन के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है तो गलत नहीं होगा। कुछ लोगों का ये भी मानना है कि हाथ की रेखाओं और निशान में परिवर्तन भी होते रहते हैं। धन लाभ के संकेत भी हथेली की रेखाओं से जाने जा सकते हैं। आगे जानिए हस्तरेखा से कैसे पता करें धन लाभ के संकेतों के बारे में…
1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में शनि पर्वत जो मध्यमा उंगली के पास होता है के पास से दो या इससे ज्यादा खड़ी रेखाएं निकलें तो व्यक्ति को धन लाभ तो होता ही है साथ ही सभी प्रकार का सुख भी मिलता है।
2. जिस व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा सही गोलाई में हो और मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी हुई हो अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे लोगों के पैतृक संपत्ति भी मिलता है और ससुराल से भी धन प्राप्त होता है।
3. जिन लोगों की हथेली पर त्रिकोण का चिह्न बना हो, वे पैसों के मामले में बहुत भाग्यवान होते हैं, ऐसे लोगों पर त्रिदेव का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसी हथेली वाले लोगों को समय-समय पर अचानक धन लाभ मिल सकता है।
4. जिन लोगों की भाग्यरेखा हथेली के अंतिम स्थान से यानी मणिबंध से शुरू होकर शनि पर्वत तक जा रही होती है उन्हें नौकरी में लगातार प्रमोशन मिलता रहता है, जिसके चलते इनका बैंक बैलेंस लगातार बढ़ता रहता है।
5. भाग्य रेखा पर किसी प्रकार के अशुभ निशान न हो तो व्यक्ति बिजनेश में सफलता प्राप्त कर सकता है और इसी से धन भी अर्जित करता है। इससे इन्हें धन लाभ होने के योग बनते हैं।
6.अगर किसी व्यक्ति की हथेली भारी और फैली हुई हो। उंगलियां कोमल और नरम हों। ऐसी हथेली होने से व्यक्ति के धनवान होने का योग बनते हैं।
ये भी पढ़ें-
27 जून तक मंगल की राशि में रहेगा शुक्र, इन 4 राशि वालों की लव लाइफ पर होगा निगेटिव असर
Shukra Rashi Privartan 2022: 23 मई को शुक्र बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों की सोई किस्मत जागेगी
Mangal Rashi Parivartan 2022: मंगल का राशि परिवर्तन इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, फंस सकते हैं मुसीबत में
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।