palmistry: हथेली में यहां होती है धन रेखा, इससे जान सकते हैं लाइफ में कितना पैसा होगा आपके पास

Published : Sep 14, 2021, 10:01 AM ISTUpdated : Sep 14, 2021, 12:02 PM IST
palmistry: हथेली में यहां होती है धन रेखा, इससे जान सकते हैं लाइफ में कितना पैसा होगा आपके पास

सार

हस्तरेखा ज्योतिष (palmistry) की ही एक विधा है। इसके अंतर्गत हथेली की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के भविष्य और नेचर के बार में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हर व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की लकीरें पायी जाती है जिसमें मुख्य रूप से भाग्य रेखा, जीवन रेखा, ह्रदय रेखा, विवाह रेखा और धन रेखा खास होती हैं।

उज्जैन.  हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की रेखाओं में हमारे भविष्य की बहुत सी बातें छिपी होती हैं। इन्हीं लकीरों का पढ़कर व्यक्ति के भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। आज हम आपको हथेली पर बने धन रेखा के बारे में बताने जा रहे हैं। आगे जानिए हथेली में कहां होती है ये रेखा और इससे जुड़ी खास बातें…

हथेली में यहां बनती है धन रेखा
हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) के अनुसार, रिंग फिंगर और सबसे छोटी उंगली के नीचे सीधी रेखा को धन की रेखा (Money Line) कहा जाता है। इस धन रेखा से व्यक्ति के जीवन में उसकी आर्थिक स्थिति कैसी होगी इसके बारे में जाना जाता है। इस जगह को बुध पर्वत भी कहते हैं। बुध पर्वत पर बनने वाली सीधी रेखा को धन रेखा कहा जाता है।

1. जिन लोगों की हथेली पर धन रेखा बनती है उनके जीवन में काफी पैसा रहता है। अगर किसी व्यक्ति के सबसे छोटी उंगली के नीचे एक स्पष्ट और सीधी रेखा बनी हो तो वह बहुत ही पैसा वाला होता है।
2. अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर धन रेखा सीधी लाइन में न होकर टेढ़ी-मेढ़ी बनी हो तो इसका मतलब व्यक्ति के जीवन में पैसा तो रहेगा, लेकिन वह इस धन को ज्यादा समय तक अपने साथ नहीं रख पाएगा। यानी पैसा आने के साथ जल्दी ही आपके हाथ से निकल भी जाएगा।
3. अगर किसी की हथेली पर धन रेखा न हो तो इसका यह मतलब नहीं होता है कि उसके जीवन में धन नहीं होगा। धन रेखा के अलावा व्यक्ति की हथेली पर बनी भाग्य रेखा भी जीवन में धन के होने के बारे में बताती है। 
4. अगर किसी की हथेली पर धन रेखा कटी- फटी हो तो पैसे और कमाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
5. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा ऐसी स्थिति का निर्माण करे कि वहां अंग्रेजी के एम अक्षर बने तो समझिए वह व्यक्ति बहुत ही धनवान होता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

Palmistry: हथेली के ये अशुभ निशान बना देते हैं कंगाल और जीवन भर करना पड़ता है परेशानियों का सामना

Palmistry: हथेली में यहां होता है शनि पर्वत, ये शुभ स्थिति में हो तो बना देता है किस्मत वाला

Palmistry: किन लोगों को थोड़े से प्रयासों से ही मिल जाती है मनचाही नौकरी, जानिए हाथ की लकीरों से

Palmistry: हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जान सकते हैं आपकी कितनी पुत्र या पुत्री होंगी?

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं किन लोगों के जीवन में बन सकती है 2 शादियों की स्थिति?

 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज