Dreams: सपने में दिखे श्रीगणेश की टूटी प्रतिमा तो मिलते हैं अशुभ फल, ऐसी मूर्ति दिखे तो दूर होती हैं परेशानी

Published : Sep 12, 2021, 09:21 AM IST
Dreams: सपने में दिखे श्रीगणेश की टूटी प्रतिमा तो मिलते हैं अशुभ फल, ऐसी मूर्ति दिखे तो दूर होती हैं परेशानी

सार

सोते समय हर इंसान सपने जरूर देखता है। इस क्रिया पर किसी व्यक्ति का नियंत्रण नहीं रहता। ये एक स्वभाविक क्रिया है। सपने भी कई प्रकार के होते हैं। स्वप्न शास्त्र में इनके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। सपने में कई बार हमें देवी-देवता भी दिखाई देते हैं।

उज्जैन. स्वप्न ज्योतिष के अनुसार, सपने में देवी-देवताओं का दिखना शुभ होता है और ये धर्म के प्रति आपकी भावनाओं को दर्शाता है। बार-बार एक ही देवता का सपने में दिखना किसी खास बात का संकेत भी हो सकता है। गणेश उत्सव (Ganesh Utsav 2021) के मौके पर हम आपक बता रहे हैं कि जब सपने में गणेशजी दिखाई दें तो उसका क्या अर्थ हो सकता है…

1. अगर आपको सपने में गणपतिजी प्रसन्न मुद्रा में दिखें तो आप समझ लीजिए कि लम्बे समय से जीवन में आ रही समस्याओं का अंत निकट है और अच्छे दिन आने वाले हैं।
2. अगर गणपति आपको आशीर्वाद देते हुए यानी कि वर मुद्रा में दिखें तो समझ लीजिए कि आपको अपने कार्यों में आने वाली बाधाओं से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है।
3. सपने में मंदिर या पंडाल में विराजमान गणपति प्रतिमा दिखती है तो इसका मतलब है कि आप अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बखूबी निभा पायेंगे या आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं तो आप उसमें सफलता प्राप्त करेंगे।
4. अगर गणेशजी मूषक यानी चूहे पर बैठे हुए दिखाई दें तो बिजनेस में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
5. अगर सपने भगवान श्रीगणेश की खंडित प्रतिमा दिखे तो आप निकट भविष्य में किसी गंभीर समस्या से घिर सकते हैं।
6. सपने में श्रीगणेश को तांडव नृत्य करते हुए देखना भी अशुभ संकेत है। ये इस बात का संकेत है कि निकट भविष्य में आपके जीवन में बहुत सारी समस्याएं एक साथ आने वाली है।
7. जिस तरह पीठ की ओर से गणेश जी के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है। उसी तरह सपने में भी गणेशजी की पीठ के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है। यदि आपको ऐसा स्वप्न आता है तो माना जाता है कि आपको धन संबंधित परेशानी हो सकती है। ऐसा स्वप्न आने पर गणेश जी की आराधना करनी चाहिए।

स्वप्न ज्योतिष के बारे में ये भी पढ़ें

Dreams: सपने में खुद को जुआं खेलते देखें तो हो सकता है पैसों का नुकसान, ये 10 सपने देते हैं धन हानि का संकेत

Dreams: ये हैं वो सपने जिन्हें देखने पर हमें मिलते हैं अशुभ फल, करना पड़ता है परेशानियों का सामना

Dreams: सपने में दिखे हरियाली तो तो मन प्रसन्न रहे, साबूत हल्दी देखें तो हो सकता है धन लाभ

Dreams: सपने में दिखे संदूक तो अचानक धन मिले, सीढ़ी पर चढ़ता देखें तो काम में मिल सकती है असफलता स्वप्न शास्त्र

Dreams: सपने में दिखे वसीयत तो घर में तनाव बढ़ सकता है तनाव, शंख दिखे तो मिलते हैं शुभ फल

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज