
उज्जैन. समुद्र शास्त्र के अनुसार, हथेली पर शुभ निशान होने पर व्यक्ति भाग्यशाली और धनवान बनता है, वहीं हथेली पर अशुभ निशान होने पर व्यक्ति का जीवन कंगाली में बीतता है। आगे जानिए हथेली पर बने ऐसे ही कुछ अशुभ निशानों के बारे में…
कटी हुई भाग्यरेखा
हथेली पर भाग्यरेखा होना काफी मायने रखता है। अच्छी भाग्यरेखा बनने से व्यक्ति भाग्यशाली होता है जिससे उसके जीवन में धन-संपदा की कमी नहीं होती। अगर किसी व्यक्ति की भाग्यरेखा कमजोर, टूटी-फूटी या अन्य कोई रेखा उसको काटते हुए जाए तो ऐसा व्यक्ति भाग्यहीन कहलाता है। उसे हमेशा तंगी का सामना करना पड़ता है। कई बार उसे सफलता मिलते-मिलते रह जाती है। उसका जीवन बहुत ही कठिनाइयों में गुजरता है।
सूर्य रेखा का ना होना
हस्तरेखा ज्योतिष (palmistry) के अनुसार सूर्य रेखा से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा न बनी हो तो व्यक्ति को उचित मान-सम्मान प्राप्त नहीं होता है। मेहनत करने के बावजूद भी उसे सफलता नहीं मिलती। ऐसे व्यक्ति का कंगाली पीछा नहीं छोड़ती। पिता का साथ भी उसे नहीं मिलता। सरकारी नौकरी के योग उसके जीवन में नहीं बनते।
पर्वत में उभार का ना होना
हथेली पर अगर सभी पर्वतों में किसी भी प्रकार का कोई उभार ना हो तो व्यक्ति बहुत भाग्यहीन कहलाता है। जिस पर्वत का उभार कम या नहीं है, उससे संबंधित अशुभ फर भुगतने पड़ते हैं।
जरूरत से ज्यादा क्रास का निशान
कुछ लोगों की हथेली बिल्कुल स्पष्ट और साफ होती तो कुछ लोगों की हथेली में जरूरत से ज्यादा क्रास के निशान बने हुए होते हैं। जरूरत से ज्यादा क्रास के निशान होने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती।
मस्तिष्क रेखा का विकृत होना
जिस व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा विकृत अवस्था यानी कटी-फटी में होती है, उसे भी अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें
Palmistry: हथेली में यहां होता है शनि पर्वत, ये शुभ स्थिति में हो तो बना देता है किस्मत वाला
Palmistry: किन लोगों को थोड़े से प्रयासों से ही मिल जाती है मनचाही नौकरी, जानिए हाथ की लकीरों से
Palmistry: हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जान सकते हैं आपकी कितनी पुत्र या पुत्री होंगी?
Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं किन लोगों के जीवन में बन सकती है 2 शादियों की स्थिति?
palmistry: बहुत ही किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं और निशान
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।