Ganesh Chaturthi: 10 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा गणेश उत्सव, इस दौरान हर दिन बन रहे हैं शुभ योग

इस बार गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2021) का पर्व 10 सितंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन ब्रह्म और रवियोग में भगवान गणेश की स्थापना के साथ पूजा की जाएगी। भगवान गणेश का दिन होने और शुभ संयोग बनने से इस दिन खरीदारी और नए कामों की शुरुआत भी सफलता देने वाली रहेगी।

Asianet News Hindi | Published : Sep 9, 2021 4:40 PM IST

उज्जैन. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन विशेष योग में वाहनों और नई प्रॉपर्टी की खरीद या फ्लैट बुक कराना फायदेमंद रहेगा। साथ ही इस दिन नए कामों की शुरुआत करना भी सफलतादायक रहेगा। डॉ. मिश्र के अनुसार, 10 से 19 सितंबर तक तिथि, वार और नक्षत्रों से मिलकर ब्रह्म, सर्वार्थसिद्धि, राजयोग, द्विपुष्कर, कुमार और रवियोग बन रहे हैं। इन शुभ संयोगों से सुख और समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही गणेश विसर्जन यानी अनंत चतुर्दशी तक खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए 9 दिन शुभ रहेंगे।

10 दिन रहेगी गणेशोत्सव की धूम
10 सितंबर, शुक्रवार को गणेश स्थापना (Ganesh Chaturthi 2021) होने के बाद 19 सितंबर तक यानी पूरे 10 दिन गणेश उत्सव की धूम पूरे देश में रहेगी। इस दौरान भक्तजन हर तरीके से भगवान श्रीगणेश की कृपा पाने की जतन करेंगे। गणेश मंदिरों में इस दौरान भक्तों की भीड़ भी देखने को मिलेगी। इन 10 दिनों में कई शुभ योग भी बनेंगे जो भक्तों को सफलता दिलाने वाले रहेंगे। आगे जानिए गणेश उत्सव में किस दिन कौन-सा शुभ योग बनेगा

- गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi 2021) के दौरान 11 सितंबर, शनिवार को रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। ये हर काम में सफलता दिलाने वाले रहेंगे। 
- 12 सितंबर रविवार को राजयोग रहेगा। इस शुभ योग में खरीदी करना बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन अचल संपत्ति की खदीरी कर सकते हैं।
- 13 सितंबर, सोमवार को सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इस दिन किए गए उपाय, स्नान-दान का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है।
- गणेश उत्सव के दौरान 15 सितंबर, बुधवार और 16 सितंबर, गुरुवार को रवियोग रहेगा। 
- 17 सितंबर, शुक्रवार को 3 शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। ये शुभ योग हैं कुमार योग, राजयोग और सर्वार्थसिद्धि योग। इन शुभ योगों में पूजा, खरीदी, उपाय आदि सभी कार्य किए जा सकते हैं। 
- 18 सितंबर, शनिवार को द्विपुष्कर योग बन रहा है। इस दिन किए गए उपायों का दोगुना फल मिलता है।
- 19 सितंबर, रविवार को यानी गणेश उत्सव के अंतिम दिन रवियोग बन रहा है।

गणेश उत्सव बारे में ये भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi की रात भूलकर भी ना देखें चंद्रमा, इससे लग सकता है झूठा आरोप, जानिए क्या है इससे जुड़ी मान्यता

Ganesh Utsav: तमिलनाडु के इस शहर में 273 फुट ऊंचे पर्वत पर है श्रीगणेश का ये मंदिर, विभीषण से जुड़ी है इसकी कथा

Ganesh Chaturthi: मिट्टी की गणेश प्रतिमा की पूजा से मिलते हैं शुभ फल, कितनी बड़ी होनी चाहिए मूर्ति, कैसे बनाएं?

Ganesh Chaturthi 2021: 10 सितंबर को घर-घर में विराजेंगे श्रीगणेश, प्रतिमा लेते समय ध्यान रखें ये खास बातें

59 साल बार Ganesh Chaturthi पर बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ योग, ब्रह्म योग में होगी गणेश स्थापना

Ganesh Chaturthi पर बन रहा है ग्रहों का विशेष संयोग, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

Share this article
click me!