हस्तरेखा: विवाह रेखा कटी-फटी हो या अशुभ चिह्नों से युक्त हो तो वैवाहिक जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां

Published : Mar 16, 2021, 12:02 PM IST
हस्तरेखा: विवाह रेखा कटी-फटी हो या अशुभ चिह्नों से युक्त हो तो वैवाहिक जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां

सार

हथेली की लकीरों का गहराई से अध्ययन करके यह आसानी से जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति का वैवाहिक जीवन कैसा होगा? विवाह रेखा के आधार पर ही व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में भविष्यवाणी की जा सकती है।

उज्जैन. विवाह रेखा अगर अधिक कटी-फटी हो या अशुभ चिह्नों से युक्त हो तो पति-पत्नी के बीच तलाक भी हो सकता है। आज हम आपको इसी रेखा से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

1. यदि विवाह रेखा चलते-चलते नीचे की ओर अधिक झुक जाए तो यह वैवाहिक जीवन में परेशानी की सूचक है। यदि ऐसी रेखा अधिक उथली या अधिक गहरी हो तो निश्चित रूप से तलाक की नौबत आती है।
2. यदि विवाह रेखा अपने उद्गम स्थान से दो भागों में चले ओर आगे जाकर दोनों रेखाएं एक-दूसरे से मिल जाए तो इसका अर्थ यह है कि दंपती के जीवन में किसी अन्य व्यक्ति के कारण तलाक हो सकता है।
3. यदि विवाह रेखा कनिष्ठिका और अनामिका के नीचे वाले क्षेत्र में दो शाखाओं में बंट जाए तो या तो तलाक होता है या लंबे समय तक पति-पत्नी में बातचीत बंद रहती है।
4. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा के आरंभ में दो या तीन शाखाएं निकल रही हो तो उस व्यक्ति का प्रेम संबंध या विवाह टूट जाता है।
5. यदि विवाह रेखा के अंत में दो शाखाएं हो जाएं तो यह पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद का सूचक है। यह विवाद इतना अधिक बढ़ जाता है कि बात तलाक तक पहुंच जाती है।
6. यदि विवाह रेखा कटी-फटी है तो यह विवाह टूटने का संकेत है, लेकिन इसके लिए हथेली के अन्य चिह्नों की स्थिति भी देखी जाती है।
7. विवाह रेखा पर द्वीप का चिह्न इस बात की ओर इशारा करता है कि अनैतिक संबंध के कारण पति-पत्नी में झगड़ा होगा और उसी के कारण तलाक भी हो सकता है।
8. विवाह रेखा अपने उद्गम से समाप्ति स्थल तक डबल हों और दोनों के मध्य में क्रॉस का चिन्ह हो तो व्यक्ति पहले तलाके बाद दूसरा विवाह करता है और दूसरे से भी नहीं बनती।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

भविष्य में आने वाले संकट की सूचना देते हैं नाखून पर उभर आए काले निशान

जानिए हथेली पर सर्प का निशान किस स्थान पर हो तो उसका क्या फल मिलता है

शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल देता है हथेली पर बना तारे का चिह्न, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

हस्तरेखा: जानिए कब शुभ और कब अशुभ फल प्रदान करती है दोहरी भाग्य रेखा

हथेली में यहां होती है स्वास्थ्य रेखा, इससे जान सकते हैं आपको कौन-सी बीमारी हो सकती है

जिस व्यक्ति की हथेली में बनता है बुध योग, उसे हर बिजनेस में मिलती है सफलता

बहुत ही शुभ होता है हथेली में शंख का चिह्न, जानिए किस स्थान पर होने से क्या फल मिलता है

हस्तरेखा: लड़की की हथेली देखकर जान सकते हैं उसके होने वाले पति के बारे में ये खास बातें

हथेली में ये 3 रेखाएं मिलकर बनाती है ये खास निशान तो ऐसे व्यक्ति के पास धन की कमी नहीं होती

जिन लोगों की हथेली में होता है ये खास चिह्न वो होते हैं किस्मत वाले

हस्तरेखा: जिस व्यक्ति की हथेली में बनता है सरस्वती योग, उसे मिलती है प्रसिद्धि और सफलता

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज