हस्तरेखा: जानिए कब शुभ और कब अशुभ फल प्रदान करती है दोहरी भाग्य रेखा

Published : Mar 09, 2021, 11:43 AM IST
हस्तरेखा: जानिए कब शुभ और कब अशुभ फल प्रदान करती है दोहरी भाग्य रेखा

सार

हस्तरेखा शास्त्र में आमतौर पर किसी भी रेखा का डबल होना शुभ माना जाता है। लेकिन यदि हम बात भाग्य रेखा की करें, तो यहां मामला जरा अलग है।

उज्जैन. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में दोहरी भाग्य रेखा है तो यह किस्मत की राह में रोड़े भी अटका सकती है। कुछ मायनों में दोहरी भाग्य रेखा सपोर्ट देने का काम भी करती है, लेकिन ज्यादातर स्थितियों में डबल भाग्य रेखा होना शुभ सूचक नहीं है। जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

1. यदि किसी के हाथ में मणिबंध क्षेत्र से भाग्य रेखा निकलकर शनि पर्वत तक पहुंच रही है और उसके समानांतर दूसरी भाग्य रेखा चल रही है तो ऐसे व्यक्ति की आय से दोगुना खर्च की स्थिति बनती है।
2. यदि भाग्य रेखा के समानांतर दूसरी भाग्य रेखा जीवन रेखा से प्रारंभ हो तो जीवन रेखा के जिस स्थान से वह शुरू होती है, जीवन के उस आयु वर्ष में व्यक्ति को बड़ी धन हानि उठानी पड़ती है।
3. यदि भाग्य रेखा के समानांतर दूसरी भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा से प्रारंभ हो रही हो तो व्यक्ति की किस्मत ऐन मौके पर रूठ जाती है। उसके काम बिलकुल पूरे होने की स्थिति में आ जाते हैं, लेकिन रुक जाते हैं। इससे व्यक्ति को भारी मानसिक तनाव होता है।
4. यदि भाग्य रेखा के समानांतर दूसरी भाग्य शुरू से अंत तक चल रही हो और अंतिम बिंदु पर आकर दोनों मिल जाए तो व्यक्ति को किसी भी कार्य में सफलता विलंब से मिलती है।
5. यदि हथेली में दो भाग्य रेखा हों और उनमें से एक कटी-फटी हो तो व्यक्ति को जीवन में अनेक बार बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
6. यदि डबल भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से प्रारंभ हो तो व्यक्ति धनवान होता है और खासकर विदेशों से पैसा कमाता है, लेकिन ऐसा व्यक्ति अपने वैवाहिक जीवन में संतुष्ट नहीं होता है।
7. यदि मुख्य भाग्य रेखा लंबी हो और दूसरी भाग्य रेखा छोटी हो तो यह सहायक बनकर व्यक्ति का साथ देती है। ऐसे व्यक्ति को पत्नी या स्त्री मित्रों से सहयोग मिलता है।
8. दोनों भाग्य रेखा हूबहू एक जैसी हों और गहरी लालिमा लिए हों तो व्यक्ति को धन की कभी कमी नहीं होती।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हथेली में यहां होती है स्वास्थ्य रेखा, इससे जान सकते हैं आपको कौन-सी बीमारी हो सकती है

जिस व्यक्ति की हथेली में बनता है बुध योग, उसे हर बिजनेस में मिलती है सफलता

बहुत ही शुभ होता है हथेली में शंख का चिह्न, जानिए किस स्थान पर होने से क्या फल मिलता है

हस्तरेखा: लड़की की हथेली देखकर जान सकते हैं उसके होने वाले पति के बारे में ये खास बातें

हथेली में ये 3 रेखाएं मिलकर बनाती है ये खास निशान तो ऐसे व्यक्ति के पास धन की कमी नहीं होती

जिन लोगों की हथेली में होता है ये खास चिह्न वो होते हैं किस्मत वाले

हस्तरेखा: जिस व्यक्ति की हथेली में बनता है सरस्वती योग, उसे मिलती है प्रसिद्धि और सफलता

अशुभ होता है हथेली पर द्वीप का चिह्न, जानिए किस स्थान पर होने से क्या फल देता है

हस्तरेखा: जिन लोगों की हथेली में होती हैं ये खास रेखाएं, वो होते हैं धनवान

इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है गुरु पर्वत, इससे जान सकते हैं किस्मत से जुड़ी खास बातें

हथेली के ये 10 निशान होते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फल

हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जानिए आपको कब हो सकता है धन लाभ

हस्तरेखा: हथेली के तिल भी बताते हैं आपकी किस्मत से जुड़ी खास बातें

जिन लोगों की उंगलियों पर होता है तिल वो होते हैं किस्मत वाले, जानिए ऐसी ही खास बातें

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज