हथेली के ये 10 निशान होते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फल
उज्जैन. हथेली में कभी-कभी रेखाओं से कुछ विशेष निशान बन जाते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार रेखाओं के बने इन निशानों का असर हमारे जीवन पर भी होता है। कुछ निशान शुभ होते हैं और कुछ निशान अशुभ होते हैं। यहां जानिए हथेली में बनने 10 खास निशान और उनसे मिलने वाले शुभ-अशुभ फल…

1. मंदिर
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मंदिर जैसा निशान बन जाए तो समझ लेना चाहिए कि वह सर्वश्रेष्ठ पद प्राप्त करेगा और हर ऐश-आराम ऐसे लोगों को मिलेगा।
2. त्रिशूल
त्रिशूल का निशान भाग्यशाली लोगों के हाथ में होता है। इस निशान के असर से व्यक्ति जीवन में सभी सुख सुविधाएं और मान-सम्मान प्राप्त करता है।
3. अंडाकार
अंडाकार निशान हथेली में जिस पर्वत पर या रेखा पर होता है, उसका शुभ असर कम करता है। आमतौर पर ये निशान अच्छा नहीं माना जाता है।
4. रथ
जिस व्यक्ति के हाथ में रथ का निशान होता है, वह किसी राजा के समान जीवन जीता है। आमतौर पर किसी राजा के हाथ में रथ बनता है।
5. तलवार
तलवार के निशान को अशुभ माना जाता है, उन्हें जीवन में कई प्रकार के संघर्षों का सामना करना पड़ता है।
6. स्वस्तिक
स्वस्तिक पूजनीय और पवित्र चिन्ह है। जिन लोगों के हाथ में स्वस्तिक बन जाता है, वे धर्म के क्षेत्र में कार्य करते हैं। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
7. वृक्ष
हथेली में जिस रेखा या पर्वत पर वृक्ष बन जाता है, उसके शुभ फलों को बढ़ा देता है। ये बहुत शुभ निशान माना जाता है।
8. हाथी
जिन लोगों के हाथ में हाथी का चिह्न बन जाता है, उन्हें गणेशजी की कृपा से सभी राजकीय सुख और सुविधाएं मिलती है।
9. मछली
मछली के निशान को चमत्कारिक माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में ये निशान बन जाता है, उनके जीवन में कई चमत्कारिक घटनाएं होती है।
10. झंडा
हथेली में झंडा बनना मतलब व्यक्ति को हर क्षेत्र में जीत मिलना। ऐसे लोग कोर्ट-कचहरी और किसी तरह के वाद-विवाद में जीत हासिल करते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।