
उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) में ऐसी कुछ रेखाएं और चिह्नों के बारे में बताया गया है, जिन्हें दुर्भाग्य का कारण माना जाता है। जिन लोगों की हथेली में रेखाएं और चिह्न होते हैं उन्हें अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आगे जानिए ऐसी ही कुछ रेखाओं व चिह्नों के बारे में…
जीवन रेखा को काटती हुई रेखाएं
अगर किसी की हथेली में कई छोटी-छोटी रेखाएं जीवन रेखा को काटती हैं, तो इन्हें शुभ नहीं माना जाता है। इन रेखाओं के संबंध में कहा जाता है कि जिस स्थान पर ये रेखाएं जीवन रेखा को काटती हैं, उसी आयु में व्यक्ति को रोग-व्याधि और दुर्घटना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।
द्वीप का निशान होना
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में पर्वत या फिर रेखा पर द्वीप का निशान बना हुआ है तो यह शुभ नहीं माना जाता है लेकिन प्रत्येक रेखा और पर्वत पर बने हुए द्वीप का अलग-अलग अर्थ होता है। जिस रेखा या पर्वत पर द्वीप का चिन्ह बनता है यह उसके प्रभाव को कमजोर करता है। जिसके कारण आपको अपने जीवन में धन, स्वास्थ, मान-प्रतिष्ठा आदि से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं
यदि किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली पर बहुत सारी क्षैतिज रेखाएं बनी हुई हैं तो इन्हें दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है। इससे व्यक्ति के मान-सम्मान की हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति के हाथ में काले धब्बे हो तो यही भी शुभ संकेत नहीं माना जाता है।
हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें
हथेली में यहां होती है ब्रेसलेट लाइन, इस पर हो तिल, त्रिभुज जैसे शुभ चिह्न तो मिलता है किस्मत का साथ
जिन लोगों की हथेली में होती ये खास रेखा, उस पर हमेशा बनी रहती है भगवान विष्णु की कृपा
हथेली के ये 4 शुभ योग दिलाते हैं पद-प्रतिष्ठा, धन-संपत्ति और भी बहुत कुछ
Palmistry: आपको मान-सम्मान, प्रसिद्धि और धन मिलेगा या नहीं, जान सकते हैं हथेली की इस जगह से
हथेली के तिल बताते हैं कब चमकेगी आपकी किस्मत, आपके पास पैसा होगा या नहीं?
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।