जीवन रेखा को काटने वाली रेखाएं होती हैं दुर्भाग्य का कारण, ऐसे निशान भी बढ़ाते हैं बेड लक

हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) में हमारे हाथों में बनी रेखाएं देखकर जीवन में आने वाले शुभ और अशुभ प्रभावों के बारे में बताया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ बहुत शुभ रेखाओं के बारे में बताया गया है तो वहीं कुछ रेखाएं ऐसी भी होती हैं जिनकी वजह से आपके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां बनी रहती हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 12, 2021 11:55 AM IST

उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) में ऐसी कुछ रेखाएं और चिह्नों के बारे में बताया गया है, जिन्हें दुर्भाग्य का कारण माना जाता है। जिन लोगों की हथेली में रेखाएं और चिह्न होते हैं उन्हें अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आगे जानिए ऐसी ही कुछ रेखाओं व चिह्नों के बारे में…

जीवन रेखा को काटती हुई रेखाएं
अगर किसी की हथेली में कई छोटी-छोटी रेखाएं जीवन रेखा को काटती हैं, तो इन्हें शुभ नहीं माना जाता है। इन रेखाओं के संबंध में कहा जाता है कि जिस स्थान पर ये रेखाएं जीवन रेखा को काटती हैं, उसी आयु में व्यक्ति को रोग-व्याधि और दुर्घटना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।

द्वीप का निशान होना
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में पर्वत या फिर रेखा पर द्वीप का निशान बना हुआ है तो यह शुभ नहीं माना जाता है लेकिन प्रत्येक रेखा और पर्वत पर बने हुए द्वीप का अलग-अलग अर्थ होता है। जिस रेखा या पर्वत पर द्वीप का चिन्ह बनता है यह उसके प्रभाव को कमजोर करता है। जिसके कारण आपको अपने जीवन में धन, स्वास्थ, मान-प्रतिष्ठा आदि से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Latest Videos

अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं
यदि किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली पर बहुत सारी क्षैतिज रेखाएं बनी हुई हैं तो इन्हें दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है। इससे व्यक्ति के मान-सम्मान की हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति के हाथ में काले धब्बे हो तो यही भी शुभ संकेत नहीं माना जाता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हथेली में यहां होती है ब्रेसलेट लाइन, इस पर हो तिल, त्रिभुज जैसे शुभ चिह्न तो मिलता है किस्मत का साथ

जिन लोगों की हथेली में होती ये खास रेखा, उस पर हमेशा बनी रहती है भगवान विष्णु की कृपा

हथेली के ये 4 शुभ योग दिलाते हैं पद-प्रतिष्ठा, धन-संपत्ति और भी बहुत कुछ

Palmistry: आपको मान-सम्मान, प्रसिद्धि और धन मिलेगा या नहीं, जान सकते हैं हथेली की इस जगह से

हथेली के तिल बताते हैं कब चमकेगी आपकी किस्मत, आपके पास पैसा होगा या नहीं?

Share this article
click me!

Latest Videos

क्यों फिर आमने-सामने डॉक्टर्स और ममता सरकार, क्या है 'हल्लाबोल' का कारण
Israel Lebanon War के बीच Iran ने बरसाई सैकड़ों मिसाइलें, नेतन्याहू ने कर दिया बड़ा ऐलान
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।
Iran Attack on Israel: इजराइल के सामने बड़ी मुश्किल, ईरान के ये 7 'प्यादे' बढ़ा रहे हैं टेंशन
ईरान के किस नेता को अब मौत की नींद सुलाने जा रहा इजराइल, ये है वो नाम