Palmistry: आपको मान-सम्मान, प्रसिद्धि और धन मिलेगा या नहीं, जान सकते हैं हथेली की इस जगह से

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में बुध पर्वत पर एक खड़ी रेखा बनती है तो ऐसे व्यक्ति का घर और समाज में काफी मान सम्मान होता है। हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों का काम बहुत जल्द पूरा हो जाता है।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 21, 2021 6:40 AM IST / Updated: Sep 21 2021, 01:04 PM IST

उज्जैन. हथेली में बुध पर्वत की स्थिति ठीक होने से समाज में इनके व्यवहार और कामकाज से खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये लोग काफी प्रभावशाली और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते है। इनके अंदर नेतृत्व करने की गजब की क्षमता होती है। आगे जानिए बुध पर्वत से जुड़ी खास बातें…

1. जिन लोगों का हथेली पर बुध पर्वत उभरा हुआ होता है वह बहुत ही जल्दी दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेता है। 
2. हथेली पर सूर्य रेखा के प्रबल और शुभ होने पर व्यक्ति को उसके जीवन में काफी धन, मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है।
3. अगर सूर्य पर्वत पर कोई लकीर बुध पर्वत की तरफ जाए तो व्यक्ति काफी तेज दिमाग वाला व्यक्ति माना जाता है। ऐसे लोग बहुत अच्छे वक्ता माने जाते हैं।
4. अगर किसी की हथेली में बुध पर्वत साफ और स्पष्ट होता है तो व्यक्ति सभी सुख प्राप्त करता है।
5. वहीं किसी व्यक्ति की हथेली पर बुध रेखा से निकलने वाली कोई रेखा चंद्र पर्वत पर जाकर मिलती तो व्यक्ति का भाग्य काफी प्रबल माना जाता है।
6. इनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। ऐसे लोगों को समाज खूब मान-सम्मान देता है और उनकी हर एक बात पर अपनी सहमति प्रदान करता है।
7. दबा हुआ बुध पर्वत अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा पैसों की कमी रहती है।
8. अगर बुध पर्वत पर कटा हुआ निशान या रेखाओं की जाली बनी होती तो व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता सामान्य स्तर की होती है।
9. अगर किसी व्यक्ति के हाथों में बुध पर्वत बहुत ज्यादा उभरा दिखाई देता है तो व्यक्ति बहुत चालाक होता है। हस्तरेखा में ऐसा पर्वत का शुभ नहीं माना जाता है।
10. यदि बुध पर्वत पर गड्डा दिखता है या ये पर्वत चपटा है तो व्यक्ति अंधविश्वासी हो सकता है। ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान नहीं मिल पाता है। ये लोग दिमाग से जुड़े काम में सफल नहीं हो पाते हैं।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

Latest Videos

हथेली के तिल बताते हैं कब चमकेगी आपकी किस्मत, आपके पास पैसा होगा या नहीं?

palmistry: हथेली में यहां होती है धन रेखा, इससे जान सकते हैं लाइफ में कितना पैसा होगा आपके पास

Palmistry: हथेली के ये अशुभ निशान बना देते हैं कंगाल और जीवन भर करना पड़ता है परेशानियों का सामना

Palmistry: हथेली में यहां होता है शनि पर्वत, ये शुभ स्थिति में हो तो बना देता है किस्मत वाला

Palmistry: किन लोगों को थोड़े से प्रयासों से ही मिल जाती है मनचाही नौकरी, जानिए हाथ की लकीरों से

Share this article
click me!

Latest Videos

Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया