Paush Purnima 2023: 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर बनेंगे ग्रह-नक्षत्रों के शुभ योग, जानें क्यों खास है ये तिथि?

Published : Jan 04, 2023, 09:39 AM IST
Paush Purnima 2023: 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर बनेंगे ग्रह-नक्षत्रों के शुभ योग, जानें क्यों खास है ये तिथि?

सार

Paush Purnima 2023: इस बार 6 जनवरी, शुक्रवार को पौष पूर्णिमा का संयोग बन रहा है। कई धर्म ग्रंथों में इस तिथि को पर्व कहा गया है। इस दिन देवी शाकंभरी का जयंती पर्व भी मनाया जाता है। और भी कई कारणों से ये तिथि बहुत ही शुभ मानी गई है।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने की अंतिम तिथि पूर्णिमा होती है। इस बार पौष मास (Paush Purnima 2023) की पूर्णिमा तिथि 6 जनवरी, शुक्रवार को है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस तिथि पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। साथ ही स्नान-दान का भी महत्व है। ये तिथि खरीदी के लिए भी शुभ मानी गई है। इस बार पौष पूर्णिमा पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आगे जानिए इस तिथि का महत्व… 

पौष पूर्णिमा पर बनेंगे ये शुभ योग (Paush Purnima 2023 Shubh Yog)
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, 6 जनवरी को चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र में रहेगा जिससे पद्म नाम का शुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, ब्रह्म और इंद्र नाम के 3 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन सूर्य और बुध धनु राशि में होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में और शनि मकर राशि में रहेंगे, जो इनकी स्वयं की राशि है। ग्रह-नक्षत्रों की ये स्थिति सुख-समृद्धि देने वाली है।

शाकंभरी जयंती भी इसी दिन (Shakambhari Jayanti 2023)
पौष मास की पूर्णिमा पर ही देवी शाकंभरी का जयंती पर्व मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, एक बार कई सालों तक पृथ्वी पर बारिश नहीं हुई, जिससे भयंकर अकाल पड़ गया। तब सभी लोगों ने मिलकर देवी की उपासना की, प्रसन्न होकर माता शक्ति ने हजार आंखों वाली देवी के रूप में अवतार लिया और 9 दिनों तक लगातार बारिश की। ऐसा होने से पृथ्वी पर हरियाली छा गई। यही देवी शाकंभरी के रूप में प्रसिद्ध हुई।

इस दिन करें भगवान विष्णु की पूजा
धर्म ग्रंथों के अनुसार, पौष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की विशेष रूप से की जाती है और सत्यनारायण की कथा करवाने का भी महत्व माना गया है। इस दिन चंद्रमा पूर्ण यानी अपनी 16 कलाओं वाला होता है। इसलिए इस दिन किए गए शुभ कामों का पूरा फल मिलता है। पौष पूर्णिमा पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो वे तृप्त होते हैं। 

इस दिन आमने-सामने होते हैं सूर्य-चंद्रमा
ज्योतिषियों के अनुसार, पूर्णिमा तिथि पर सूर्य और चंद्रमा आमने-सामने होते हैं, जिससे समसप्तक योग बनता है। इस तिथि पर चंद्रमा की स्थिति काफी मजबूत होती है और ये ग्रह मन का कारक है, इसलिए इस दिन मानसिक उथल-पुथल की स्थिति बनी रहती है। इस तिथि पर चंद्रमा की पूजा विशेष शुभ फल देने वाली मानी गई है।


ये भी पढ़ें-

Vasant Panchami 2023: कब मनाया जाएगा वसंत पंचमी पर्व? जानें सही तारीख, शुभ योग और पूजा विधि


Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज