Purnima Tithi 2023 List: साल 2023 में कब-कब आएगी पूर्णिमा तिथि? जानें पूरी लिस्ट और डिटेल

Published : Jan 03, 2023, 06:00 AM IST
Purnima Tithi 2023 List: साल 2023 में कब-कब आएगी पूर्णिमा तिथि? जानें पूरी लिस्ट और डिटेल

सार

Purnima Tithi 2023 List: ज्योतिष शास्त्र में हर तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। हर तिथि का अलग देवता और स्वामी भी है। कुल 16 तिथियां ज्योतिष शास्त्र में बताई गई हैं। इनमें से पूर्णिमा भी एक है। इस तिथि पर कई व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।  

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, एक महीने में 2 पक्ष होते हैं- कृष्ण और शुक्ल। शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि पूर्णिमा कहलाती है। (Purnima Tithi 2023 List) इस तिथि के स्वामी चंद्रदेव हैं। इस तिथि पर गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन, शरद पूर्णिमा, प्रकाश पर्व आदि कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। धर्म ग्रंथों में भी इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा विशेष रूप से की जाती है। आगे जानिए साल 2023 में पूर्णिमा तिथि कब-कब रहेगी… 

जनवरी 2023 में पूर्णिमा तिथि
इस महीने पौष मास की पूर्णिमा 6 जनवरी, शुक्रवार को रहेगी। इस दिन देवी शाकंभरी की जयंती भी मनाई जाएगी। इस दिन पूर्णिमा तिथि दोपहर 02:14 से शुरू होकर 07 जनवरी, शनिवार की दोपहर 04:37 तक रहेगी।

फरवरी 2023 में पूर्णिमा तिथि
इस महीने माघ मास की पूर्णिमा 5 जनवरी, रविवार को मनाई जाएगी। इसे माघी पूर्णिमा कहते हैं। धर्म ग्रंथों में इस पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। ये पूर्णिमा तिथि 4 फरवरी, शनिवार की रात 09:30 से शुरू होकर 05 फरवरी की रात 11:58 तक रहेगी।

मार्च 2023 में पूर्णिमा तिथि
इस महीने में फाल्गुन पूर्णिमा 7 मार्च को रहेगी। इस दिन होलिका दहन किया जाएगा। ये पूर्णिमा 06 मार्च, सोमवार की शाम 04:17 से 07 मार्च, मंगलवार की शाम 06:10 तक रहेगी। 

अप्रैल 2023 में पूर्णिमा तिथि
इस महीने में चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि  दो दिन (5-6 अप्रैल) रहेगी। इस दिन हनुमान प्रकटोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। ये हिंदू पंचांग की पहली पूर्णिमा तिथि रहेगी। ये तिथि 05 अप्रैल, बुधवार की सुबह 09:19 से 06 अप्रैल सुबह 10:04 बजे तक रहेगी।

मई 2023 में पूर्णिमा तिथि
इस महीने में वैशाख मास की पूर्णिमा 5 मई को रहेगी। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। वैशाख पूर्णिमा तिथि 4 मई, गुरुवार की रात 11:44 से शुरू होकर 5 मई, शुक्रवार की रात 11:04 बजे तक रहेगी।

जून 2023 में पूर्णिमा तिथि
इस महीने में ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि 4 जून को रहेगी। इस दिन कबीर जयंती का पर्व मनाया जाएगा। ये तिथि 03 जून, शनिवार की सुबह 11:17 से शुरू होकर 04 जून की सुबह 09:11 तक रहेगी।

जुलाई 2023 में पूर्णिमा तिथि
इस महीने में आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि 3 जुलाई को रहेगी। इस दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि 02 जुलाई, रविवार की रात 08:21 से शुरू होकर 03 जुलाई शाम 05:08 तक रहेगी।

अगस्त 2023 में पूर्णिमा तिथि
इस महीने में दो पूर्णिमा तिथि रहेगी। पहली पूर्णिमा तिथि 1 अगस्त को रहेगी, जो श्रावण के अधिक मास की रहेगी। ये तिथि 1 अगस्त, मंगलवार की सुबह 03:52 बजे से 02 अगस्त की रात 12:01 बजे तक रहेगी। अगस्त की दूसरी पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को रहेगी। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। ये तिथि 30 अगस्त, बुधवार की सुबह 10:58 से 31 अगस्त, गुरुवार की सुबह 07:05 तक रहेगी।

सितंबर 2023 में पूर्णिमा तिथि
इस महीने में भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि 29 सितंबर को रहेगी। इस दिन से श्राद्ध पक्ष का आरंभ होगा। भाद्रपद मास के पूर्णिमा 28 सितंबर, गुरुवार शाम 06:49 से 29 सितंबर, शुक्रवार की दोपहर 03:27 बजे तक रहेगी।

अक्टूबर 2023 में पूर्णिमा तिथि
इस महीने में आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर को रहेगी। इस दिन शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस तिथि पर चंद्रग्रहण भी होगा जो भारत में दिखाई देगा। आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर, शनिवार की सुबह 04:17 से 29 अक्टूबर, रविवार की रात 01:54 तक रहेगी।

नवंबर 2023 में पूर्णिमा तिथि
इस महीने में कार्तिक मास की पूर्णिमा 27 नवंबर को रहेगी। इस दिन गुरुनानक जयंती का पर्व मनाया जाएगा। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर, रविवार की दोपहर 03:53 से 27 नवंबर, सोमवार की दोपहर 02:46 बजे तक रहेगी।

दिसंबर 2023 में पूर्णिमा तिथि
इस महीने में मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा 26 दिसंबर को रहेगी। इस दिन दत्त पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि 26 दिसंबर, मंगलवार की सुबह 05:47 से 27 दिसंबर, बुधवार सुबह 06:03 तक रहेगी।


 

ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?


Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?

Yearly Rashifal 2023: ज्योतिष, टैरो और न्यूमरोलॉजी से जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल 2023



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज