- Home
- Astrology
- Horoscope
- Shukra Gochar 2024: 24 अप्रैल को शुक्र बदलेगा राशि फिर होगा अस्त, जानें कौन-सी 3 राशि वाले रहेंगे किस्मत वाले?
Shukra Gochar 2024: 24 अप्रैल को शुक्र बदलेगा राशि फिर होगा अस्त, जानें कौन-सी 3 राशि वाले रहेंगे किस्मत वाले?
Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। अन्य ग्रहों की तरह शुक्र भी राशि बदलता है और उदय व अस्त होता है। अप्रैल के अंतिम दिनों में शुक्र राशि बदलेगा और इसके बाद अस्त भी होगा।

शुक्र के शुभ प्रभाव से मिलता है धन
Shukra Rashifal April 2024: सौर मंडल के नवग्रहों में शुक्र का विशेष स्थान है। जीवन के सभी सुख और ऐशो-आराम इसी ग्रह के शुभ प्रभाव से मिलते हैं। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। ज्योतिषियों के अनुसार, जिसकी जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में धन की कमी नहीं होती और उसे स्त्री सुख भी मिलता है। वर्तमान में शुक्र ग्रह मीन राशि में है। अप्रैल के अंतिम दिनों में ये ग्रह राशि बदलेगा और इसके बाद अस्त भी होगा। आगे जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन और इसके प्रभाव के बारे में…
शुक्र कब बदलेगा राशि-कब होगा अस्त?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, शुक्र ग्रह 24 अप्रैल, गुरुवार को मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसके 4 दिन बाद यानी 28 अप्रैल, रविवार को ये ग्रह इसी राशि में अस्त हो जाएगा। ऐसा होने से विवाह आदि शुभ कामों पर रोक लग जाएगी।
शुक्र के राशि बदलने से किसे मिलेंगे शुभ फल?
शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन और अस्त होने से 3 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इन राशि के लोगों को अचान धन लाभ होगा। परेशानियां अपने आप ही दूर भी हो जाएंगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी सुधार होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…
मेष वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। अटके हुए पैसें भी मिल सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति में भी फायदे के योग बनेंगे। पार्टनर से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। इस समय आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।
सिंह वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे इन्हें नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। अटके हुए पैसे भी वापस मिलेंगे। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में मान-सम्मान मिलेगा। मनचाहा भोजन मिलेगा। सभी लोग आपकी तारीफ करेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
वृश्चिक वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से छुटकारा मिलेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
जो पति या पत्नी अपने साथी को धोखा देते हैं, उनका क्या हाल होता है?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।