क्रोधी और निडर होते हैं मंगलवार को जन्म लेने वाले लोग, जानिए इस दिन जन्मे लोगों की अन्य खास बातें

Published : Nov 29, 2020, 10:59 AM IST
क्रोधी और निडर होते हैं मंगलवार को जन्म लेने वाले लोग, जानिए इस दिन जन्मे लोगों की अन्य खास बातें

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस दिन यानी वार को किसी व्यक्ति का जन्म होता है, उसी के अनुसार उसका नेचर भी होता है। मंगलवार को जन्में लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव अधिक होता है, जिसकी वजह से थोड़े उग्र स्वभाव के हो सकते हैं।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस दिन यानी वार को किसी व्यक्ति का जन्म होता है, उसी के अनुसार उसका नेचर भी होता है। मंगलवार को जन्में लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव अधिक होता है, जिसकी वजह से थोड़े उग्र स्वभाव के हो सकते हैं।आगे जानिए मंगलवार को जन्म लेने वाले लोगों के स्वभाव व भविष्य से जुड़ी खास बातें…

1. मंगलवार को जन्में लोग उग्र, गुस्सैल और बहादुर होते हैं। यह किसी भी परेशानी के आगे जल्दी घुटने नहीं टेकते और ना ही गलत बात को स्वीकार करते हैं।
2. मंगलवार को जन्में लोगों को लग्जरी लाइफ जीना अच्छा लगता है। शॉपिंग करने से यह कभी पीछे नहीं हटते, आप कह सकते हैं कि यह बेहद खर्चीले होते हैं।
3. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने के कारण दूसरों लोगों से इनके संबंध अधिक दिन तक नहीं टिकते। दोस्त हों या रिश्तेदार इनके स्वभाव के कारण दूरी बनाकर ही रहते हैं।
4. पुलिस, सेना, मैकेनिक, इंजीनियर, मार्केटिंग या मशीनरी आदि में इनकी सफलता के अधिक आसार होते हैं।
5. इनका शरीर गठीला होता है, जिसकी वजह से ये सेना, पुलिस आदि में चुने जाते हैं। ये धुन के पक्के होते हैं। जो ठान लें, पूरा करके ही दम लेते हैं।
6. इनकी लव लाइफ अच्छी रहती है। इन्हें सुंदर जीवनसाथी मिलता है। ये अपने परिवार के प्रति समर्पित रहते हैं।
7. इस वार को जन्मीं लड़कियों में भी समान गुण देखने को मिलते हैं। यह भी साहसी और निडर होती हैं। अकसर यह उस रुढ़िवादी सोच को तोड़ती है, जिसके अनुसार लड़कियों को नाजुक समझा जाता है।
8. इस दिन जन्मीं लड़कियां आत्मनिर्भर और स्वाबलंबी होने का ख्वाब रखती हैं। इन्हें क्रोध भी जल्दी आता है और शांत भी शीघ्र ही हो जाती हैं। यह अपने फैसले खुद लेती हैं।

नेचर और फ्यूचर के बारे में ये भी पढ़ें

कैसा होता है सोमवार को जन्मे लोगों का नेचर और फ्यूचर? जानिए 8 खास बातें

अशुभ होता है हाथों की उंगलियों के बीच अधिक गैप, करना पड़ता है परेशानियां का सामना

समुद्र शास्त्र: बालों के रंग और आकार-प्रकार से भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

हथेली का रंग देखकर भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य से जुड़ी खास बातें

अंक ज्योतिष: सूर्य अंक से जानिए कैसा होगा आपका भविष्य और नेचर से जुड़ी खास बातें

शरीर के इन अंगों को देखकर जानिए किसे मिल सकता है किस्मत का साथ और कौन होगा बदकिस्मत?

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज