शाही जीवन जीना पसंद करते हैं सिंह राशि के लोग, सूर्य है इस राशि का स्वामी

सिंह, राशि चक्र की चौथी राशि है। राशि का चिह्न शेर है। जिन लोगों के नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे अक्षर से शुरू होता है वे सिंह राशि के होते हैं। इस राशि का स्वामी सूर्य है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2021 3:31 AM IST

उज्जैन. आज हम आपको सिंह राशि के लोगों के स्वभाव से जुड़ी 15 खास बातें बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

1. सिंह राशि पूर्व दिशा की द्योतक है। इसका चिह्न शेर है। राशि का स्वामी सूर्य है और इस राशि का तत्व अग्नि है।
2. इसके अन्तर्गत मघा नक्षत्र के चारों चरण, पूर्वा फाल्गुनी के चारों चरण और उत्तराफाल्गुनी का पहला चरण आता है।
3. केतु-मंगल व्यक्ति में दिमागी रूप से आवेश पैदा करता है। केतु-शुक्र, सजावट और सुन्दरता के प्रति आकर्षण को बढ़ाता है।
4. केतु-बुध, कल्पना करने और हवाई किले बनाने के लिए सोच पैदा करता है। चंद्र-केतु कल्पना शक्ति का विकास करता है। शुक्र-सूर्य स्वाभाविक प्रवृत्तियों की तरफ बढ़ाता है।
5. व्यक्ति का सुन्दरता के प्रति मोह होता है और वे कामुकता की ओर भागता है। व्यक्ति में अपने प्रति स्वतंत्रता की भावना रहती है और किसी की बात नहीं मानता।
6. व्यक्ति, पित्त और वायु विकार से परेशान रहने वाले लोग, रसीली वस्तुओं को पसंद करने वाले होते हैं। कम भोजन करना और खूब घूमना, इनकी आदत होती है।
7. छाती बड़ी होने के कारण इनमें हिम्मत बहुत अधिक होती है और मौका आने पर यह लोग जान पर खेलने से भी नहीं चूकते।
8. व्यक्ति जीवन के पहले दौर में सुखी, दूसरे में दुखी और अंतिम अवस्था में पूर्ण सुखी होता है।
9. सिंह राशि वाले लोग हर कार्य शाही ढंग से करते हैं, जैसे सोचना शाही, करना शाही, खाना शाही और रहना शाही।
10. इस राशि वाले लोग जुबान के पक्के होते हैं। व्यक्ति जो खाता है वही खाएगा, अन्यथा भूखा रहना पसंद करेगा, वह आदेश देना जानता है, किसी का आदेश उसे सहन नहीं होता है, जिससे प्रेम करेगा, उस मरते दम तक निभाएगा, जीवनसाथी के प्रति अपने को पूर्ण रूप से समर्पित रखेगा, अपने व्यक्तिगत जीवन में किसी का आना इस राशि वाले को कतई पसंद नहीं है।
11. व्यक्ति कठोर मेहनत करने वाले, धन के मामलों में बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। स्वर्ण, पीतल और हीरे-जवाहरात का व्यवसाय इनको बहुत फायदा देने वाले होते हैं।
12. सरकार और नगर पालिका वाले पद इनको खूब भाते हैं। इस राशि के लोगों की वाणी और चाल में शालीनता पाई जाती है।
13. इस राशि वाले लोग सुगठित शरीर के मालिक होते हैं। नृत्य करना भी इनकी एक विशेषता होती है, अधिकतर इस राशि वाले या तो बिलकुल स्वस्थ रहते है या फिर आजीवन बीमार रहते हैं।
14. जिस वातावरण में इनको रहना चाहिए, अगर वह न मिले, इनके अभिमान को कोई ठेस पहुंचाए या इनके प्रेम में कोई बाधा आए, तो यह बीमार रहने लगते हैं।
15. रीढ़ की हड्डी की बीमारी या चोटों से अपने जीवन को खतरे में डाल लेते हैं। इस राशि के लोगों के लिये हृदय रोग, धड़कन का तेज होना, लू लगना और आदि बीमारी होने की संभावना होती है।

ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

कर्क राशि के स्वामी है चंद्रमा, कल्पनाशील और श्रेष्ठ बुद्धि वाले होते हैं इस राशि के लोग

बुध है मिथुन राशि का स्वामी, सफल पत्रकार या लेखक होते हैं इस राशि के लोग

परिश्रमी, धैर्यवान और शांत स्वभाव के होते हैं वृष राशि के लोग, शुक्र है इस राशि का स्वामी

मंगल की राशि है मेष, जानिए इस राशि के लोगों के नेचर से जुड़ी 15 खास बातें

बेहद सरल और भावुक होते हैं वे लोग जिनका नाम Z अक्षर से शुरू होता है

साफ दिल और सही राय देने वाले होते हैं वे लोग, जिनका नाम Y अक्षर से शुरू होता है

स्वभाव से थोड़े अड़ियल और जिद के पक्के होते हैं वे लोग, जिनका नाम V से शुरू होता है

बेहद जोशिले, होशियार और नेकदिल होते हैं वे लोग, जिनका नाम U अक्षर से शुरु होता है

हिम्मत वाले और हर चुनौती का सामना करने वाले होते हैं वे लोग, जिनका नाम T अक्षर से शुरू होता है

जन्मजात लीडर और विश्वास करने योग्य होते हैं वे लोग जिनका नाम S अक्षर से शुरू होता है, जानें इनकी खास बातें

सहिष्णु, बुद्धिमान और मानवतावादी होते हैं, वे लोग जिनका नाम R अक्षर से शुरू होता है, जानें इनकी खास बातें

किस्मत के धनी होते हैं वे लोग जिनका नाम अंग्रेजी के Q अक्षर से शुरू होता है

जिन लोगों का नाम P अक्षर से शुरू होता है वे होते हैं परफेक्ट, नहीं बताते अपने दिल की बात

दिखने में स्मार्ट और शर्मिले होते हैं वे लोग, जिनका नाम O अक्षर से शुरू होता है

बेहद बिंदास और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं वे लोग, जिनका नाम N अक्षर से शुरू होता है

अपने काम और परिवार वालों के प्रति लॉयल होते हैं वे लोग, जिनका नाम M से शुरू होता है

दार्शनिक सोच और धर्म-कर्म में विश्वास रखते हैं वे लोग, जिनका नाम L से शुरू होता है

जिनका नाम K अक्षर से शुरू होता है, वह किसी भी काम में आसानी से हार नहीं मानते, जानें इनकी खास बातें

चंचल स्वभाव और दिखने में आकर्षक होते हैं वे लोग जिनका नाम J अक्षर से शुरू होता है

जिन लोगों का नाम I से शुरू होता है वे रखते हैं विज्ञान में रुचि, बने रहते हैं लोगों के आकर्षण का केंद्र

हंसमुख और मिलनसार होते हैं वे लोग, जिनका नाम H अक्षर से शुरू होता है

जानिए कैसा होता है उन लोगों का स्वभाव, जिनका नाम G अक्षर से होता है शुरू

जिन लोगों का नाम F से शुरू होता है, वो अपने जीवनसाथी से करते हैं बहुत प्यार, जानें इनकी खास बातें

D से जिन लोगों को नाम शुरू होता है वो होते हैं धुन के पक्के, नहीं करते कोई समझौता

जिन लोगों का नाम C से शुरू होता है वो होते हैं किस्मत के धनी, हर क्षेत्र में पाते हैं सफलता

जिन लोगों का नाम B से शुरू होता है वे वाद-विवाद से दूर रहते हैं, हर रिश्ते को अंत तक निभाते हैं

जिन लोगों का नाम A लेटर से शुरू होता है वे होते हैं साहसी और महत्वकांक्षी, जानें इनकी खास बातें

Share this article
click me!