अंक ज्योतिष में नाम के पहले अल्फाबेट का खास महत्व बताया गया है। क्योंकि इसी से व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता चलता है। यही वजह है कि मां-बाप अपने बच्चे का नाम बहुत सोच-विचार करने के बाद रखते हैं।

उज्जैन. आज हम बात करेंगे इंग्लिश अक्षर L की। यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के L अक्षर से शुरु होता है तो ये लोग काफी स्वाभिमानी होते है। जानते हैं इन लोगों के बाकी गुण..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. इनकी सोच दार्शनिक होती है और हर बात को अलग ही अंदाज से सोचते हैं। इनकी बातों में बहुत गहराई होती है और इन लोगों को आसानी से समझा नहीं जा सकता है।
2. धर्म के मामले में भी ये लोग हमेशा आगे रहते हैं और ईश्वर पर आस्था रखते हैं। ये लोग अपने अनुभव के आधार पर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।
3. अतीत की बातों को पीछे छोड़कर वर्तमान में जीते हैं। अधिकांश समय खुद के लिए और अपने परिवार के सुख के लिए प्रयास करते रहते हैं।
4. काम कोई भी हो योजना के अनुसार ही करते है और सफलता की सीढ़ी पर ले जाकर ही दम भरते है। ये काम को कभी पैसे की नजर से नही देखते। और ना ही रुपये-पैसों की ओर आकर्षित होते हैं।
5. ये लोग काफी भावुक एवं दयालु भी होते हैं। ये श्रेष्ठ विचारक एवं न्यायी होते हैं। इनका लक्ष्य मात्र उन्नति करना, आगे बढ़ना होता है। इनके विचार सुलझे हुए होते हैं।
6. ये लोग उच्च विचारों वाले, व्यवस्थित एवं अनुशासन प्रिय होते हैं तथा हर कार्य योजना के तहत करते हैं।
7. इन्हें जीवन में रुकना या पीछे मुड़ना पसंद नहीं होता। इनके व्यक्तित्व एवं व्यवहार में विशेष प्रकार की शालीनता होती है।
8. हर चीज दिल से सोचने वाले इस नाम के लोग रिश्तों को बखूबी निभाते हैं। इन्हें छोटी-छोटी ही चीजों में खुशी मिलती है।
9. सच्चे प्यार की तलाश मे रहते हैं इसीलिये किसी की ओर भी जल्दी से आर्कषित हो जाते है। प्यार को निभाने मे ये लोग बड़े ही चतुर होते है।
10. ये बहुत कल्पनाशील होते हैं इसलिए अक्सर साहित्य के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इनके कार्य़ क्षेत्र में इनके सीनियर इनसे बहुत खुश होते हैं।

ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

जिनका नाम K अक्षर से शुरू होता है, वह किसी भी काम में आसानी से हार नहीं मानते, जानें इनकी खास बातें

चंचल स्वभाव और दिखने में आकर्षक होते हैं वे लोग जिनका नाम J अक्षर से शुरू होता है

जिन लोगों का नाम I से शुरू होता है वे रखते हैं विज्ञान में रुचि, बने रहते हैं लोगों के आकर्षण का केंद्र

हंसमुख और मिलनसार होते हैं वे लोग, जिनका नाम H अक्षर से शुरू होता है

समुद्र शास्त्र: ये हैं भाग्यशाली स्त्रियों के लक्षण, इनकी किस्मत से परिवार में भी बनी रहती है खुशहाली

जानिए कैसा होता है उन लोगों का स्वभाव, जिनका नाम G अक्षर से होता है शुरू

जिन लोगों का नाम F से शुरू होता है, वो अपने जीवनसाथी से करते हैं बहुत प्यार, जानें इनकी खास बातें

D से जिन लोगों को नाम शुरू होता है वो होते हैं धुन के पक्के, नहीं करते कोई समझौता

जिन लोगों का नाम C से शुरू होता है वो होते हैं किस्मत के धनी, हर क्षेत्र में पाते हैं सफलता

जिन लोगों का नाम B से शुरू होता है वे वाद-विवाद से दूर रहते हैं, हर रिश्ते को अंत तक निभाते हैं

जिन लोगों का नाम A लेटर से शुरू होता है वे होते हैं साहसी और महत्वकांक्षी, जानें इनकी खास बातें