जिद्दी लेकिन आत्मविश्वास से भरे होते हैं वृश्चिक राशि के लोग, इन्हें धोखा देना आसान नहीं होता

Published : Feb 23, 2021, 10:51 AM IST
जिद्दी लेकिन आत्मविश्वास से भरे होते हैं वृश्चिक राशि के लोग, इन्हें धोखा देना आसान नहीं होता

सार

राशि चक्र की आठवीं राशि वृश्चिक है। इसका चिह्न बिच्छू है और यह उत्तर दिशा की द्योतक है। वृश्चिक राशि जलतत्व की राशि है। इसका स्वामी मंगल है।

उज्जैन. जिन लोगों का नाम तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू अक्षर से शुरू होता है, वे वृश्चिक राशि के होते हैं। आगे जानिए इस राशि के स्वभाव से जुड़ी 15 खास बातें…

1. इस राशि के व्यक्ति उठावदार कद-काठी के होते हैं। यह राशि गुप्त अंगों, उत्सर्जन, तंत्र व स्नायु तंत्र का प्रतिनिधित्व करती है। अत: मंगल की कमजोर स्थिति में इन अंगों के रोग जल्दी होते हैं। ये लोग एलर्जी से भी अक्सर पीडि़त रहते हैं। विशेषकर जब चंद्रमा कमजोर हो।
2. वृश्चिक राशि वालों में दूसरों को आकर्षित करने की अच्छी क्षमता होती है। इस राशि के लोग बहादुर, भावुक होने के साथ-साथ कामुक होते हैं।
3. शरीरिक गठन भी अच्छा होता है। ऐसे व्यक्तियों की शारीरिक संरचना अच्छी तरह से विकसित होती है।
4. इस राशि के लोग जिद्दी होते हैं, काम के प्रति लगन रखते हैं, महत्वाकांक्षी व दूसरों को प्रभावित करने की योग्यता रखते हैं। ये व्यक्ति उदार व आत्मविश्वासी भी होते है।
5. इन्हें बेवकूफ बनाना आसान नहीं होता है, इसलिए कोई इन्हें धोखा नहीं दे सकता। ये हमेशा साफ-सुथरी और सही सलाह देने में विश्वास रखते हैं। कभी-कभी साफगोई विरोध का कारण भी बन सकती है।
6. ये दूसरों के विचारों का विरोध ज्यादा करते हैं, अपने विचारों के पक्ष में कम बोलते हैं और आसानी से सबके साथ घुलते-मिलते नहीं हैं।
7. यह अक्सर विविधता की तलाश में रहते हैं। वृश्चिक राशि से प्रभावित लड़के बहुत कम बोलते होते हैं। ये आसानी से किसी को भी आकर्षित कर सकते हैं। इन्हें दुबली-पतली लड़कियां आकर्षित करती हैं।
8. वृश्चिक वाले एक जिम्मेदार गृहस्थ की भूमिका निभाते हैं। अति महत्वाकांक्षी और जिद्दी होते हैं। अपने रास्ते चलते हैं मगर किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते।
9. लोगों की गलतियों और बुरी बातों को खूब याद रखते हैं और समय आने पर उनका उत्तर भी देते हैं। इनकी वाणी कटु और गुस्सा तेज होता है मगर मन साफ होता है। दूसरों में दोष ढूंढने की आदत होती है। जोड़-तोड़ की राजनीति में चतुर होते हैं।
10. इस राशि की लड़कियां तीखे नयन-नक्ष वाली होती हैं। यह ज्यादा सुन्दर न हों तो भी इनमें एक अलग आकर्षण रहता है। इनका बातचीत करने का अपना विशेष अंदाज होता है।
11. ये बुद्धिमान और भावुक होती हैं। इनकी इच्छा शक्ति बहुत दृढ़ होती है। स्त्रियां जिद्दी और अति महत्वाकांक्षी होती हैं। थोड़ी स्वार्थी प्रवृत्ति भी होती हैं।
12. स्वतंत्र निर्णय लेना इनकी आदत में होते है। मायके परिवार से अधिक स्नेह रहता है। नौकरीपेशा होने पर अपना वर्चस्व बनाए रखती हैं।
13. इन लोगों काम करने की क्षमता काफी अधिक होती है। वाणी की कटुता इनमें भी होती है, सुख-साधनों की लालसा सदैव बनी ही रहती है।
14. इनके कंधे चौड़े होते हैं। इनमें शारीरिक व मानसिक शक्ति प्रचूर मात्रा में होती है।
15. वृश्चिक राशि के बच्चे परिवार से अधिक स्नेह रखते हैं। कम्प्यूटर-टीवी का बेहद शौक होता है। दिमागी शक्ति तीव्र होती है, खेलों में इनकी रुचि होती है।

ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं तुला राशि के लोग, मुश्किल हालातों में भी नहीं मानते हार

महत्वकांक्षी और भावुक होते हैं कन्या राशि के लोग, अपनी योग्यता से पाते हैं सफलता

शाही जीवन जीना पसंद करते हैं सिंह राशि के लोग, सूर्य है इस राशि का स्वामी

कर्क राशि के स्वामी है चंद्रमा, कल्पनाशील और श्रेष्ठ बुद्धि वाले होते हैं इस राशि के लोग

बुध है मिथुन राशि का स्वामी, सफल पत्रकार या लेखक होते हैं इस राशि के लोग

परिश्रमी, धैर्यवान और शांत स्वभाव के होते हैं वृष राशि के लोग, शुक्र है इस राशि का स्वामी

मंगल की राशि है मेष, जानिए इस राशि के लोगों के नेचर से जुड़ी 15 खास बातें

बेहद सरल और भावुक होते हैं वे लोग जिनका नाम Z अक्षर से शुरू होता है

साफ दिल और सही राय देने वाले होते हैं वे लोग, जिनका नाम Y अक्षर से शुरू होता है

स्वभाव से थोड़े अड़ियल और जिद के पक्के होते हैं वे लोग, जिनका नाम V से शुरू होता है

बेहद जोशिले, होशियार और नेकदिल होते हैं वे लोग, जिनका नाम U अक्षर से शुरु होता है

हिम्मत वाले और हर चुनौती का सामना करने वाले होते हैं वे लोग, जिनका नाम T अक्षर से शुरू होता है

जन्मजात लीडर और विश्वास करने योग्य होते हैं वे लोग जिनका नाम S अक्षर से शुरू होता है, जानें इनकी खास बातें

सहिष्णु, बुद्धिमान और मानवतावादी होते हैं, वे लोग जिनका नाम R अक्षर से शुरू होता है, जानें इनकी खास बातें

किस्मत के धनी होते हैं वे लोग जिनका नाम अंग्रेजी के Q अक्षर से शुरू होता है

जिन लोगों का नाम P अक्षर से शुरू होता है वे होते हैं परफेक्ट, नहीं बताते अपने दिल की बात

दिखने में स्मार्ट और शर्मिले होते हैं वे लोग, जिनका नाम O अक्षर से शुरू होता है

बेहद बिंदास और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं वे लोग, जिनका नाम N अक्षर से शुरू होता है

अपने काम और परिवार वालों के प्रति लॉयल होते हैं वे लोग, जिनका नाम M से शुरू होता है

दार्शनिक सोच और धर्म-कर्म में विश्वास रखते हैं वे लोग, जिनका नाम L से शुरू होता है

जिनका नाम K अक्षर से शुरू होता है, वह किसी भी काम में आसानी से हार नहीं मानते, जानें इनकी खास बातें

चंचल स्वभाव और दिखने में आकर्षक होते हैं वे लोग जिनका नाम J अक्षर से शुरू होता है

जिन लोगों का नाम I से शुरू होता है वे रखते हैं विज्ञान में रुचि, बने रहते हैं लोगों के आकर्षण का केंद्र

हंसमुख और मिलनसार होते हैं वे लोग, जिनका नाम H अक्षर से शुरू होता है

जानिए कैसा होता है उन लोगों का स्वभाव, जिनका नाम G अक्षर से होता है शुरू

जिन लोगों का नाम F से शुरू होता है, वो अपने जीवनसाथी से करते हैं बहुत प्यार, जानें इनकी खास बातें

D से जिन लोगों को नाम शुरू होता है वो होते हैं धुन के पक्के, नहीं करते कोई समझौता

जिन लोगों का नाम C से शुरू होता है वो होते हैं किस्मत के धनी, हर क्षेत्र में पाते हैं सफलता

जिन लोगों का नाम B से शुरू होता है वे वाद-विवाद से दूर रहते हैं, हर रिश्ते को अंत तक निभाते हैं

जिन लोगों का नाम A लेटर से शुरू होता है वे होते हैं साहसी और महत्वकांक्षी, जानें इनकी खास बातें

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज