अपने काम और परिवार वालों के प्रति लॉयल होते हैं वे लोग, जिनका नाम M से शुरू होता है

Published : Jan 29, 2021, 10:51 AM IST
अपने काम और परिवार वालों के प्रति लॉयल होते हैं वे लोग, जिनका नाम M से शुरू होता है

सार

व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव को दिखाता है। हर अक्षर की अपनी ऊर्जा होती है। अक्षर M को अंक 4 के बराबर माना जाता है। अंक 4 साहस, बुद्धि, मेहनत को दर्शाता है।

उज्जैन. व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव को दिखाता है। हर अक्षर की अपनी ऊर्जा होती है। अक्षर M को अंक 4 के बराबर माना जाता है। अंक 4 साहस, बुद्धि, मेहनत को दर्शाता है। जानिए कैसा होता है उन लोगों का स्वभाव, जिनका नाम अंग्रेजी के M अक्षर से शुरू होता है…

1. जिन लोगों का नाम M अक्षर से शुरू होता है, वे बहुत लॉयल होते हैं। ये पारंपरिक और उच्च नैतिक मूल्यों में या तो बहुत विश्वास करने वाले होते हैं या फिर बिल्कुल ही ना मानने वाले होते हैं।
2. ये नए-नए प्रयोग करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकते हैं। अपने काम के प्रति केंद्रित रहते हैं।
3. इनके जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। ये ईमानदारी से कभी समझौता नहीं करते हैं, साथ ही ये बहुत ही मेहनती और भविष्य की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहने वाले होते हैं।
4. ये जिसके साथ भी प्यार में पड़ते हैं, उसके साथ हमेशा खड़े रहते हैं। ये अपने करीबी और दोस्तों के लिए दूसरों से भी लड़ जाते हैं।
5. ये जल्द किसी से प्यार में नहीं पड़ते हैं, इन्हें खुद को एक्सप्रेस करने और दूसरों के सामने खुलने में थोड़ा वक्त लगता है।
6. ये उन लोगों में से नहीं हैं जो बदलाव आने का इंतजार करते हैं बल्कि स्वयं बदलाव लाने में यकीन रखते हैं।
7. ये गंभीर सोच वाले व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। ये प्रैक्टिकली सोचते हैं। वर्क ओरिएन्टेड होने के साथ-साथ हर काम को बेहद योजनाबद्ध तरीके से करते हैं।
8. M अक्षर से नाम वाले लोग बहुत ही संवेदनशील और भावुक किस्म के होते हैं, अगर ये किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो अपना 100 प्रतिशत देते हैं।
9. हर कदम सोच-समझ कर बढ़ाते हैं। किसी जल्दबाजी में कोई काम या फैसला नहीं करते हैं।
10. ऐसे लोगों का एक नकारात्मक पहलू यह होता है कि अगर दूसरे अपनी हद पार करते हैं तो फिर ये अपना आपा खो बैठते हैं। ये फिर बिना सोचे समझे कदम उठा लेते हैं।

ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

दार्शनिक सोच और धर्म-कर्म में विश्वास रखते हैं वे लोग, जिनका नाम L से शुरू होता है

जिनका नाम K अक्षर से शुरू होता है, वह किसी भी काम में आसानी से हार नहीं मानते, जानें इनकी खास बातें

चंचल स्वभाव और दिखने में आकर्षक होते हैं वे लोग जिनका नाम J अक्षर से शुरू होता है

जिन लोगों का नाम I से शुरू होता है वे रखते हैं विज्ञान में रुचि, बने रहते हैं लोगों के आकर्षण का केंद्र

हंसमुख और मिलनसार होते हैं वे लोग, जिनका नाम H अक्षर से शुरू होता है

जानिए कैसा होता है उन लोगों का स्वभाव, जिनका नाम G अक्षर से होता है शुरू

जिन लोगों का नाम F से शुरू होता है, वो अपने जीवनसाथी से करते हैं बहुत प्यार, जानें इनकी खास बातें

D से जिन लोगों को नाम शुरू होता है वो होते हैं धुन के पक्के, नहीं करते कोई समझौता

जिन लोगों का नाम C से शुरू होता है वो होते हैं किस्मत के धनी, हर क्षेत्र में पाते हैं सफलता

जिन लोगों का नाम B से शुरू होता है वे वाद-विवाद से दूर रहते हैं, हर रिश्ते को अंत तक निभाते हैं

जिन लोगों का नाम A लेटर से शुरू होता है वे होते हैं साहसी और महत्वकांक्षी, जानें इनकी खास बातें

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज