
उज्जैन. आज हम बात करेंगे इंग्लिश अक्षर L की। यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के L अक्षर से शुरु होता है तो ये लोग काफी स्वाभिमानी होते है। जानते हैं इन लोगों के बाकी गुण..
1. इनकी सोच दार्शनिक होती है और हर बात को अलग ही अंदाज से सोचते हैं। इनकी बातों में बहुत गहराई होती है और इन लोगों को आसानी से समझा नहीं जा सकता है।
2. धर्म के मामले में भी ये लोग हमेशा आगे रहते हैं और ईश्वर पर आस्था रखते हैं। ये लोग अपने अनुभव के आधार पर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।
3. अतीत की बातों को पीछे छोड़कर वर्तमान में जीते हैं। अधिकांश समय खुद के लिए और अपने परिवार के सुख के लिए प्रयास करते रहते हैं।
4. काम कोई भी हो योजना के अनुसार ही करते है और सफलता की सीढ़ी पर ले जाकर ही दम भरते है। ये काम को कभी पैसे की नजर से नही देखते। और ना ही रुपये-पैसों की ओर आकर्षित होते हैं।
5. ये लोग काफी भावुक एवं दयालु भी होते हैं। ये श्रेष्ठ विचारक एवं न्यायी होते हैं। इनका लक्ष्य मात्र उन्नति करना, आगे बढ़ना होता है। इनके विचार सुलझे हुए होते हैं।
6. ये लोग उच्च विचारों वाले, व्यवस्थित एवं अनुशासन प्रिय होते हैं तथा हर कार्य योजना के तहत करते हैं।
7. इन्हें जीवन में रुकना या पीछे मुड़ना पसंद नहीं होता। इनके व्यक्तित्व एवं व्यवहार में विशेष प्रकार की शालीनता होती है।
8. हर चीज दिल से सोचने वाले इस नाम के लोग रिश्तों को बखूबी निभाते हैं। इन्हें छोटी-छोटी ही चीजों में खुशी मिलती है।
9. सच्चे प्यार की तलाश मे रहते हैं इसीलिये किसी की ओर भी जल्दी से आर्कषित हो जाते है। प्यार को निभाने मे ये लोग बड़े ही चतुर होते है।
10. ये बहुत कल्पनाशील होते हैं इसलिए अक्सर साहित्य के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इनके कार्य़ क्षेत्र में इनके सीनियर इनसे बहुत खुश होते हैं।
ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें
जिन लोगों का नाम F से शुरू होता है, वो अपने जीवनसाथी से करते हैं बहुत प्यार, जानें इनकी खास बातें
D से जिन लोगों को नाम शुरू होता है वो होते हैं धुन के पक्के, नहीं करते कोई समझौता
जिन लोगों का नाम C से शुरू होता है वो होते हैं किस्मत के धनी, हर क्षेत्र में पाते हैं सफलता
जिन लोगों का नाम B से शुरू होता है वे वाद-विवाद से दूर रहते हैं, हर रिश्ते को अंत तक निभाते हैं
जिन लोगों का नाम A लेटर से शुरू होता है वे होते हैं साहसी और महत्वकांक्षी, जानें इनकी खास बातें
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।