प्रेम, जीवनसाथी और सुख-सुविधाओं के बारे में बताता है शुक्र पर्वत, हथेली में यहां होता है

Published : Jan 27, 2021, 12:41 PM IST
प्रेम, जीवनसाथी और सुख-सुविधाओं के बारे में बताता है शुक्र पर्वत, हथेली में यहां होता है

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में प्यार अथवा प्रेम का संकेत हथेली में स्थित शुक्र पर्वत से मिलता है। यदि व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत विकसित हो तो व्यक्ति प्रेम में सफलता पाता है।

उज्जैन. हथेली में अंगूठे के नीचे वाले भाग को शुक्र पर्वत कहते हैं। इस पर्वत से व्यक्ति की भावनाएं, प्रेम, जीवनसाथी और सुख-सुविधा के बारे में जानकारी मिलती है। जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

1. हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि किसी की हथेली खुरदरी है और शुक्र पर्वत बहुत ज्यादा विकसित हो तो ऐसा व्यक्ति भोगी होता है।
2. हथेली चिकनी एवं मुलायम है तथा शुक्र पर्वत पूरी तरह से विकसित हो तब ऐसा व्यक्ति एक सफल प्रेमी तथा उत्कृष्ट कवि होता है।
3. यदि हाथ में शुक्र पर्वत दबा हुआ है, अविकसित है अथवा नहीं है तो उसके जीवन में दु:ख तथा परेशानियां पैदा हो जाती हैं।
4. किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत का झुकाव मंगल पर्वत की ओर हो तो ऐसा व्यक्ति प्रेम के मामलों में बेहद निर्मम होता है।
5. यदि अंगूठे का सिरा कोणदार हो और शुक्र पर्वत विकसित हो तब ऐसा व्यक्ति कलात्मक रुचि वाला होता है।
6. यदि अंगूठे का सिरा वर्गाकार हो तो वह समझदार और तर्क से काम लेने वाला होता है। अंगूठे का फैला हुआ सिरा दयालुता का संकेत देता है।
7. व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत का उभार उसे तेजस्वी बनाता है। ऐसे व्यक्ति के चेहरे के आकर्षण से लोग प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते।
8. ऐसे लोग अपने काम को भी निष्ठा एवं सजगता से करते हैं। उन्हें सुन्दर तथा कलात्मक चीजों के प्रति बहुत प्रेम होता है।
 

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हथेली के ये 10 निशान होते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फल

हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जानिए आपको कब हो सकता है धन लाभ

हस्तरेखा: हथेली के तिल भी बताते हैं आपकी किस्मत से जुड़ी खास बातें

जिन लोगों की उंगलियों पर होता है तिल वो होते हैं किस्मत वाले, जानिए ऐसी ही खास बातें

समुद्र शास्त्र: नाक से भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में खास बातें

समुद्र शास्त्र: सोने का तरीका भी बताता है आपके नेचर से जुड़ी कई खास बातें

सामुद्रिक शास्त्र: इस ग्रंथ में लिखे हैं सौभाग्यशाली स्त्रियों के गुण और लक्षण

जानिए कैसा होता है अलग-अलग गर्दन वाले व्यक्तियों का स्वभाव

समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

समुद्र शास्त्र: बालों के रंग और आकार-प्रकार से भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

हथेली पर ऐसे निशान बनाते हैं राजयोग, ऐसे लोग को मिलता है जीवन का हर सुख

हथेली और कलाई के बीच होती है ये खास रेखाएं, इनसे जुड़ा होता है हमारी उम्र और किस्मत का राज

हथेली की इन रेखाओं से जान सकते हैं अपनी किस्मत से जुड़ी ये 10 खास बातें

हथेली में सूर्य पर्वत के पास बनने वाली ये रेखा होती है अशुभ, शुभ फल के लिए करें ये उपाय

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज