4 दिन में बदल गई 4 ग्रहों की स्थितियां, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कौन-से उपाय करें

Published : May 16, 2020, 12:44 PM IST
4 दिन में बदल गई 4 ग्रहों की स्थितियां, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कौन-से उपाय करें

सार

पिछले 4 दिनों में ग्रहों की स्थितियों में बदलाव आया है। ऐसा बहुत देखने में आता है कि 4 दिनों के अंतराल में 4 बड़े ग्रहों की स्थितियों बदल जाएं।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 11 मई को शनि मकर राशि में वक्री हो गया है। इसके बाद 13 मई को शुक्र ग्रह वृष राशि में और 14 मई को गुरु मकर राशि में वक्री हो गया है। 14 मई को ही सूर्य मेष राशि से वृष में आ चुका है। ग्रहों की दशा बदलने से कुछ लोगों के लिए परिस्थितियां बदलने वाली हैं।

कैसा रहेगा इन ग्रहों का असर?

  • मेष, कर्क, तुला, मकर, कुंभ के लिए आने वाले दिनों में सकारात्मकता बढ़ सकती है।
  • वृष, कन्या, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सावधान रहने का समय रहेगा। इन लोगों की छोटी सी लापरवाही भी नुकसानदायक हो सकती है।
  • मिथुन, सिंह, धनु, मीन राशि के लिए सामान्य स्थितियां रह सकती हैं। ये लोग जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल प्राप्त कर पाएंगे। गलतियों की वजह से नुकसान भी हो सकता है।

अशुभ असर से बचने के लिए क्या करें

  • ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए ज्योतिष में शुभ काम भी बताए गए हैं। शनि के लिए हर शनिवार तेल और काले तिल का दान करें। किसी गरीब व्यक्ति को जूते-चप्पल का दान करें।
  • शुक्र ग्रह से सकारात्मक फल पाने के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और हर शुक्रवार को दूध का दान करें।
  • गुरु ग्रह के लिए शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। गुरुवार को चने की दाल का दान करें।
  • सूर्य ग्रह से शुभ फल पाने के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज