25 जून तक वृष राशि में शुक्र रहेगा वक्री, इन 3 राशि वालों को बढ़ सकती हैं मुश्किलें

13 मई से 25 जून तक वृष राशि में शुक्र ग्रह वक्री स्थिति में रहेगा, जिसके कारण तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 14, 2020 6:40 PM IST

उज्जैन. शुक्र खुद की ही राशि में है। इसलिए शुक्र की इस स्थिति से 9 राशियों के लिए समय ठीक रहेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. मिश्रा के अनुसार जानिए 12 राशियों पर शुक्र का शुभ-अशुभ फल

मेष- शुक्र के वक्री हो जाने से इनकम और सेविंग बढ़ सकती है। इसके अलावा लेन-देन में फायदा भी होगा। शुक्र के कारण रोजमर्रा के कामों से पैसा मिलता रहेगा। जीवनसाथी पर पैसा खर्चा हो सकता है। फिर भी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। आप अच्छा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं।

वृष- आपकी ही राशि का स्वामी शुक्र है। इसकी चाल में बदलाव होने से रोजमर्रा के काम समय से पूरे होंगे। उनसे फायदा मिलेगा। पुरानी बीमारी खत्म होगी। विवादों में जीत मिल सकती है। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आपका आकर्षण बढ़ सकता है। धन लाभ हो सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा मिल सकता है।

मिथुन- शुक्र के प्रभाव से नई योजनाएं बनेंगी। लेन-देन और निवेश संबंधी मामलों पर विचार होगा। इनमें आपको फायदा भी मिल सकता है। सुख-सुविधा बढ़ सकती है। विपरित वालों से मदद मिल सकती है। इन दिनों में खर्चा तो होगा लेकिन इनकम भी बढ़ने की संभावना है। जीवनसाथी से सुख मिलेगा।

कर्क- शुक्र की चाल में बदलाव होने से आपका सुख बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा मिलेगा। लेन-देन और निवेश संबंधी नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी होगा। जिनसे आने वाले दिनों में आपको फायदा मिलेगा। परिवार वालों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता जरूर रहेगी, लेकिन आपके लिए समय अच्छा रहेगा।

सिंह- इस राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी तरह की चल या अचल संपत्ति बेचना चाह रहे हैं तो उसमें फायदा मिल सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। सुख-सुविधाओं की चीजों पर पैसा खर्चा हो सकता है। भाइयों, दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस में किए गए कामों का फायदा आने वाले दिनों में मिल सकता है।

कन्या- शुक्र के प्रभाव से आपकी सेविंग बढ़ेगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इन दिनों में भाइयों, दोस्तों और साथ काम करने वालों से मदद मिल सकती है। अपोजिट जेंडर वाले लोगों की मदद से फायदा हो सकता है। मेहनत का फायदा मिलेगा। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। पुराने कामों का फायदा भी इन दिनों में मिल सकता है। 

तुला- शुक्र के वक्री होने से आपको संभलकर रहना होगा। इसके प्रभाव से खर्चा बढ़ सकता है और आपकी सेविंग खत्म हो सकती है। आपकी गुप्त बातें सार्वजनिक होने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस में परेशानी वाला समय रहेगा। सेहत के लिए समय ठीक नहीं है। कमर से निचले हिस्सों में कोई परेशानी भी हो सकती है। इन दिनों में आपको सोच-समझकर बोलना होगा। आपकी बातों का गलत मतलब भी निकाला जा सकता है। 

वृश्चिक- वक्री शुक्र के प्रभाव से ये समय आपके शादीशुदा जीवन के लिए ठीक नहीं है। इस दौरान जीवनसाथी से मतभेद या अनबन हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधान रहना होगा। लाइफ पार्टनर का पैसा उलझ सकता है। दूर स्थान पर रहने वाले लोगों से मतभेद होने की संभावना है। रोजमर्रा के कामों में देरी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।

धनु- इन दिनों में सेहत संबंधी मामलों को लेकर सावधान रहना होगा, लेकिन आर्थिक मामलों में समय अच्छा रहेगा। शुक्र के कारण यात्रा से सेहत खराब हो सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। अपोजिट जेंडर वाले लोगों के साथ समय बीतेगा। ननिहाल पक्ष से जुड़ आर्थिक मामले सामने आ सकते हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है।

मकर- शुक्र के वक्री हो जाने से खर्चा बढ़ सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग नए कामों की योजनाएं बनाएंगे। संतान संबंधी मामलों में समय शुभ रहेगा। संतान के साथ समय बीतेगा। इन दिनों में पुराने निवेश से फायदा तो मिलेगा, लेकिन उम्मीद से कम। शुक्र के प्रभाव से अपोजिट जेंडर वाले लोग योजनाएं बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

कुंभ- शुक्र के कारण आपके सुख में कमी आ सकती है। खर्चा बढ़ सकता है। माता की सेहत को लेकर लगातार चिंता बनी रह सकती है। इन दिनों में किसी से कर्जा लेना पड़ सकता है। नौकरी और बिजनेस में पैसा लगाना पड़ सकता है। पैसा लगाने के बाद भी फायदा कम ही मिल पाएगा। धार्मिक कामों और सजावटी चीजों में पैसा खर्चा हो सकता है।

मीन- शुक्र की टेढ़ी चाल से आपको मेहनत का फायदा मिल सकता है। भाइयों, दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। कई मामलों में आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा। इन दिनों में नौकरी और बिजनेस से जुड़े नए ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।
 

Share this article
click me!