15 मई 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को मिल सकते हैं नौकरी के ऑफर, वृष राशि वालों को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका

Published : May 14, 2020, 08:27 PM IST
15 मई 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को मिल सकते हैं नौकरी के ऑफर, वृष राशि वालों को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका

सार

15 मई, शुक्रवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। शुक्रवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

उज्जैन. 15 मई, शुक्रवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा। सुबह 10.55 के बाद शतभिषा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। गुरुवार की रात चंद्रमा कुंभ राशि में आ चुका है। इसी रात गुरु भी मकर राशि में वक्री हो जाएगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा-
नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा। पैसों की तंगी खत्म होगी।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नया काम शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं। दूसरों के कामकाज में दखल न दें।
उपाय- मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं।

वृष
फायदा- विवाह संबंध तय हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने की योजना बन सकती है। बिजनेस में संतान से मदद मिल सकती है।
नुकसान- एसिडिटी भी हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। उधार दिया पैसा अटक सकता है। पेट के रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।

मिथुन
फायदा- पैसों की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से फायदा हो सकता है।
नुकसान- गुस्से में खुद के काम बिगाड़ सकते हैं। बिना सोचे-समझे बोलने से परेशानी बढ़ सकती है। किसी से विवाद होने के भी योग बन रहे हैं।
उपाय- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।

कर्क
फायदा- जीवनसाथी के साथ दिन अच्छे से बीतेगा। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। आपका कारोबार सामान्य रहेगा।
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में कोई बड़ी गलती हो सकती है। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।
उपाय- नव नाग स्त्रोत का पाठ करें।

सिंह
फायदा- संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। बिजनेस और नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी।
नुकसान- पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- अपना पूजा स्थान पर पानी से भरा तांबे का कलश रखें।

कन्या
फायदा- करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा।
नुकसान- सेहत का भी ध्यान रखें। काम में देरी से गुस्सा आएगा। न चाहते हुए भी कोई बड़ा वादा करना पड़ सकता है।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाना डालें।

तुला
फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। करियर के लिए कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। किसी को उधार पैसा न दें। लेन-देन में सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

वृश्चिक
फायदा-
इनकम बढ़ने की संभावना है। मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएंगे। अनुभवी लोगों की मदद से बिजनेस में फायदा होगा।
नुकसान- बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। पैसा उधार न दें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर घर से निकलें।

धनु
फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। कामकाज में पॉजिटिव बदलाव के योग बन रहे हैं।
नुकसान- कारोबार में रिस्क लेने से बचें। कुछ मामलों में पैसा रुक सकता है। रिश्तों में तनाव हो सकता है। ज्यादा बोलने से नुकसान हो सकता है।
उपाय- किसी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस में पानी डालें।

मकर
फायदा- नौकरी की जगह में मनचाहे बदलाव के योग बन रहे हैं। पैसा आने से रुके हुए कामों में गति आएगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।
नुकसान- आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है। शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। धन हानि के योग बन रहे हैं।
उपाय- हल्दी, केसर और चंदन मिलाकर लक्ष्मी जी को तिलक लगाएं।

कुंभ
फायदा-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- कानूनी मामलों से खुद को दूर रखें। जल्दबाजी में किए गए वादों से परेशानी बढ़ सकती है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे।
उपाय- भगवती दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।

मीन
फायदा- नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है। अच्छे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। बड़ी योजनाओं पर विचार हो सकता है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में बड़ा विवाद हो सकता है। जोखिम भरे काम करने में सावधान रहें। कारोबार के बढ़ते खर्चे आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल