Pradosh Vrat 2022 List : साल 2022 में कब-कब किया जाएगा प्रदोष व्रत, देखिए पूरे साल की लिस्ट और शुभ मुहूर्त

Published : May 10, 2022, 12:54 PM ISTUpdated : May 10, 2022, 03:56 PM IST
Pradosh Vrat 2022 List : साल 2022 में कब-कब किया जाएगा प्रदोष व्रत, देखिए पूरे साल की लिस्ट और शुभ मुहूर्त

सार

धर्म ग्रंथों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अनेक व्रत किए जाते हैं। प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2022) भी इनमें से एक है। ये व्रत प्रत्येक हिंदू महीने के दोनों पक्षों (शुक्ल व कृष्ण) की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है।

उज्जैन. अलग-अलग वारों के साथ मिलकर प्रदोष व्रत विभन्न योग बनाता है जैसे यदि प्रदोष व्रत सोमवार को है तो ये सोम प्रदोष कहलाएगा, मंगलवार को प्रदोष तिथि होने पर ये मंगल प्रदोष कहलाएगा। सप्ताह के सात दिनों में बनने वाले इन प्रदोष व्रत का महत्व और कथाएं भी अलग-अलग हैं। इस व्रत में दिन भर बिना कुछ खाए-पिए रहना होता है और शाम को भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। आगे जानिए साल 2022 में कब-कब किया जाएगा प्रदोष व्रत और उनके शुभ मुहूर्त…  
 

मई माह के प्रदोष व्रत
- मई 2022 का पहला प्रदोष व्रत 13 मई, शुक्रवार को किया जाएगा। शुक्रवार को होने से ये शुक्र प्रदोष कहलाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:04 से रात 09:09 तक।
- मई 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 27 मई, शुक्रवार को किया जाएगा। ये व्रत भी शुक्रवार को होने से शुक्र प्रदोष कहलाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:12 से रात 09:14 तक।

जून माह के प्रदोष व्रत
- जून 2022 का पहला प्रदोष व्रत 12 जून, रविवार को किया जाएगा। त्रयोदशी तिथि रविवार को होने से ये रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:19 से रात 09:20 तक।
- जून 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 26 जून, रविवार को किया जाएगा। रविवार को होने से ये भी रवि प्रदोष कहलाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा-  शाम 07:23 से रात 09:23 तक।

जुलाई माह के प्रदोष व्रत
- जुलाई 2022 का पहला प्रदोष व्रत 11 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। सोमवार को त्रयोदशी तिथि होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:22 से रात 09:24 तक।
- जुलाई 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 25 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:17 से रात 09:21 तक।

अगस्त माह के प्रदोष व्रत
- अगस्त 2022 का पहला प्रदोष व्रत 09 अगस्त, मंगलवार को किया जाएगा। ये भौम प्रदोष कहलाएगा। इस दिन के पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:06 से रात 09:14 तक।
- अगस्त 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 24 अगस्त, बुधवार को किया जाएगा। ये बुध प्रदोष कहलाएगा। इस दिन के पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 06:52 से रात 09:04 तक।

सितंबर माह के प्रदोष व्रत
- सितंबर 2022 का पहला प्रदोष व्रत 08 सितंबर, गुरुवार को किया जाएगा। इस व्रत का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है- शाम 06:35 से रात 08:52 तक।
- सिंतबर 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 23 सितंबर, शुक्रवार को किया जाएगा। इस दिन का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 06:17 से रात 08:39 तक।

अक्टूबर माह के प्रदोष व्रत
- अक्टूबर 2022 का पहला प्रदोष व्रत  07 अक्टूबर, शुक्रवार को किया जाएगा। इस व्रत का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा-शाम 06:00 से रात 08:28 तक।
- अक्टूबर 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 22 अक्टूबर, शुक्रवार को किया जाएगा। इस व्रत का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है- शाम 06:02 से रात 08:17 तक।

नवंबर माह के प्रदोष व्रत
- नवंबर 2022 का पहला प्रदोष व्रत 05 नवंबर, शनिवार को किया जाएगा। इस व्रत का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है- शाम 05:33 से रात 08:10 तक।
- नवंबर 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 21 नवंबर, सोमवार को किया जाएगा। इस व्रत का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 05:25 से रात 08:06 तक।

दिसंबर के प्रदोष व्रत
- दिसंबर 2022 का पहला प्रदोष व्रत 5 दिसंबर, सोमवार को किया जाएगा। इस व्रत का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है- शाम 05:24 से रात 08:07 तक।
- दिसंबर 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 21 दिसंबर, बुधवार को किया जाएगा। इस व्रत का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है-  शाम 05:29 से रात 08:13 तक।

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2022: इन 4 राशि वालों को मिलेगा चंद्रग्रहण का फायदा, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते


Chandra Grahan 2022: 16 मई का चंद्रग्रहण इन 7 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, ऐसा होगा इन पर असर

Chandra grahan 2022: कब होगा साल का पहला चंद्रग्रहण? जानिए तारीख, समय और सूतक से जुड़ी हर खास बात

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज