एक ही राशि में 3 ग्रह होने से बढ़ सकती हैं इन 4 राशि वालों की मुश्किलें, 12 फरवरी तक रहना होगा संभलकर

Published : Jan 19, 2021, 10:35 AM IST
एक ही राशि में 3 ग्रह होने से बढ़ सकती हैं इन 4 राशि वालों की मुश्किलें, 12 फरवरी तक रहना होगा संभलकर

सार

14 जनवरी से शुक्र मकर राशि में आ चुका है। इस राशि में गुरु और शनि पहले से ही स्थित है। 12 फरवरी तक इन तीनों ग्रहों की युति बनी रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, इन 3 ग्रहों के साथ होने से देश-दुनिया में बड़े राजनीतिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी बदलाव होने के योग बन रहे हैं।

उज्जैन. 14 जनवरी से शुक्र मकर राशि में आ चुका है। इस राशि में गुरु और शनि पहले से ही स्थित है। 12 फरवरी तक इन तीनों ग्रहों की युति बनी रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, इन 3 ग्रहों के साथ होने से देश-दुनिया में बड़े राजनीतिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इन ग्रहों का असर मौसम पर भी पड़ेगा। वहीं, सितारों की इस स्थिति के कारण 12 में से 4 राशियों को नौकरी, बिजनेस, सेहत और पारिवारिक मामलों में संभलकर रहना होगा। इनके अलावा 4 राशियों के लिए समय शुभ रहेगा और अन्य 4 राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर पड़ेगा।

देश-दुनिया पर असर

- काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र का कहना है कि मकर राशि में मौजूद ग्रह देश में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं।
- सूर्य, शनि और बृहस्पति के कारण देश के पश्चिमी राज्यों के लोगों में तनाव, विवाद और असंतोष की स्थिति बन सकती है।
- असामाजिकता और सेहत संबंधी मामलों में भी चिंता बढ़ सकती है। इनके साथ ही देश के अन्य कुछ इलाकों में मौसमी बदलाव की वजह से लोगों की रोजमर्रा के काम प्रभावित होंगे।
- इनके अलावा शेयर मार्केट में तेजी आ सकती है। कीमती धातुओं के दाम बढ़ने की संभावना है।
- काशी विद्वत् परिषद् के मंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी के मुताबिक, अपराध बढ़ने की आशंका है। देश में खेती, धर्म और शिक्षा से जुड़े बड़े फैसले भी हो सकते हैं।
- सीमा पर तनाव बढ़ने की भी आशंका है। धर्म, शिक्षा और न्याय के क्षेत्रों में संघर्ष और असन्तोष की स्थिति बनेगी। देश में आंदोलन और प्रदर्शन होंगे।
- भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा। वहीं, कुछ नेताओं को सत्ता से बाहर भी किया जाएगा। राजनैतिक दलों में विरोध भी बढ़ेगा।

इन 4 राशियों के लिए शुभ समय

12 फरवरी तक वृष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। इन राशि वालों के सोचे हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रॉपर्टी संबंधी रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। बचत और इनकम बढ़ेगी। सेहत में भी सुधार हो सकता है।

इन 4 राशियों को रहना होगा संभलकर

3 ग्रहों का अशुभ असर मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर रहेगा। इन राशियों के लोगों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। माता की सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ेगी। मनासिक तनाव बढ़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि की आशंका है। कोई राज की बात उजागर हो सकती है। सेविंग खत्म हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हो सकता है।

इन 4 राशियों के लिए रहेगा मिला-जुला समय

मेष, कन्या, धनु, और मीन राशि वाले लोगों पर इन सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इन 4 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के कामकाज में मेहनत बढ़ेगी। दौड़-भाग और तनाव भी रहेगा। लेकिन मेहनत का पूरा फायदा भी आने वाले दिनों में मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्चे भी कम नहीं हो पाएंगे। नौकरी और बिजनेस मे बड़े लोगों की मदद मिलेगी, लेकिन सुख भी कम होगा। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता बढ़ेगी।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज