Pushya Nakshatra 2022: 26 घंटे 50 मिनिट तक रहेगा पुष्य नक्षत्र, खरीदी के दिन भर में 6 शुभ मुहूर्त

Published : Oct 13, 2022, 11:05 AM IST
Pushya Nakshatra 2022: 26 घंटे 50 मिनिट तक रहेगा पुष्य नक्षत्र, खरीदी के दिन भर में 6 शुभ मुहूर्त

सार

Pushya Nakshatra 2022: ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों के बारे में बताया गया है। इनमें से पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहते हैं। ये नक्षत्र खरीदी व अन्य मांगलिक कामों के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। इस बार 18 अक्टूबर, मंगलवार को रहेगा।   

उज्जैन. दीपावली से पहले खरीदी के कई शुभ मुहूर्त आते हैं। ऐसा ही एक शुभ योग है पुष्य नक्षत्र का (Pushya Nakshatra 2022)। इस बार 18 अक्टूबर, मंगलवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस नक्षत्र में की गई खरीदी बहुत लंबे समय तक शुभ फल देती है। इस नक्षत्र में ज्वैलरी, इलेक्ट्रानिक आइटम, घर सजाने का सामान आदि चीजें खरीदी जा सकती हैं। आगे जानिए इस बार कब से कब तक रहेगा पुष्य नक्षत्र, कौन-कौन से शुभ योग रहेंगे इस दिन आदि जरूर बातें…

कब से कब तक रहेगा पुष्य नक्षत्र? (pushya nakshatra date 2022)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार पुष्य नक्षत्र 18 अक्टूबर, मंगलवार की सुबह 05:12 से 19 अक्टूबर, बुधवार की सुबह 08:02 तक रहेगा। यानी 18 अक्टूबर को पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। ऐसा संयोग बहुत कम बार बनता है जब पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहे। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग इस दिन रहेगा। साथ ही सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। 

ये हैं खरीदी के शुभ मुहूर्त (Pushya Nakshatra 2022 Shubh Muhurta)
- सुबह 08:18 से 09:15 तक
- सुबह 09:15 से 10:12 तक
- दोपहर 12:06 से 01:03 तक
- दोपहर 03:54 से शाम 04:52 तक
- शाम 06:52 से रात 07:55 तक
- रात 08:57 से 10:00 तक

पुष्य नक्षत्र को क्यों मानते हैं इतना शुभ?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र के देवता देवगुरु बृहस्पति हैं जो मांगलिक कार्यों के कारक हैं। यानी कोई भी शुभ काम बिना देवगुरु बृहस्पति के संभव नहीं है। साथ ही इस नक्षत्र का दिशा प्रतिनिधि शनि हैं जिसे स्थावर भी कहते हैं जिसका अर्थ होता है स्थिरता। इसलिए माना जाता है कि इस नक्षत्र में किए गए शुभ कार्य और खरीदी लंबे समय तक स्थिर रहती है। दीपावली से पहले लोग खरीदी के लिए शुभ मुहूर्त देखते हैं, ऐसे ही दीपावली के 6 दिन पहले आने वाले ये नक्षत्र बहुत ही शुभ माना गया है।

आकाश में ऐसा दिखाई देता है पुष्य नक्षत्र?
ज्योतिष ग्रंथों में प्रत्येक नक्षत्र के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। उसके अनुसार, पुष्य नक्षत्र कोई एक तारा नहीं बल्कि कई सारे तारों का एक समूह है। इसके तीर की नोक कई बारीक तारा समूहों के गुच्छ (पुंज) के रूप में दिखाई देती है। आकाश में इसका गणितीय विस्तार 3 राशि 3 अंश 20 कला से 3 राशि 16 अंश 40 कला तक है। यह नक्षत्र विषुवत रेखा से 18 अंश 9 कला 56 विकला उत्तर में स्थित है।


ये भी पढ़ें-

Bhai Dooj 2022: कब है भाई दूज? जानें सही तारीख, पूजा विधि, महत्व, मुहूर्त व कथा


Govardhan Puja 2022: 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा पर्व, जानें विधि, मुहूर्त, महत्व व कथा

Diwali 2022: दीपावली पर इस विधि से करें देवी लक्ष्मी की पूजा, जानें तारीख, मुहूर्त और आरती
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज