Pushya Nakshatra 2022: 200 साल में नहीं बना पुष्य नक्षत्र पर ऐसा दुर्लभ संयोग, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त

Published : Oct 17, 2022, 10:55 AM ISTUpdated : Oct 18, 2022, 09:04 AM IST
Pushya Nakshatra 2022: 200 साल में नहीं बना पुष्य नक्षत्र पर ऐसा दुर्लभ संयोग, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त

सार

Pushya Nakshatra 2022: ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों के बारे में बताया गया है, पुष्य भी इनमें से एक है। इसे नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है। जब ये नक्षत्र दीपावली के पहले आता है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।  

उज्जैन. इस बार 18 अक्टूबर, मंगलवार को दिन भर पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2022) रहेगा। दीपावली से ठीक पहले आने के चलते इसका विशेष महत्व है क्योंकि इस नक्षत्र को खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। दीपावली की खरीदी के लिए लोगों को इस दिन का इंतजार रहता है। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र 18 अक्टूबर, मंगलवार की सुबह 05:12 से 19 अक्टूबर, बुधवार की सुबह 08:02 तक रहेगा, यानी 26 घंटे 50 मिनिट तक। इस दिन वर्धमान, सिद्ध और साध्य नाम के 3 शुभ योग भी रहेंगे। साथ ही हंस, भद्र और शंख नाम के राजयोग भी इस दिन रहेंगे। ऐसा महासंयोग कम ही बनता है। पिछले 200 सालों में ऐसा संयोग नहीं बना। 

ये हैं खरीदी के शुभ मुहूर्त (Pushya Nakshatra 2022 Shubh Muhurta)
- सुबह 08:18 से 09:15 तक
- सुबह 09:15 से 10:12 तक
- दोपहर 12:06 से 01:03 तक
- दोपहर 03:54 से शाम 04:52 तक
- शाम 06:52 से रात 07:55 तक
- रात 08:57 से 10:00 तक

पुष्य नक्षत्र में ये चीजें खरीदना माना जाता है शुभ
पुष्य नक्षत्र के योग में वैसे तो कोई भी चीज खरीदी जा सकती है, लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी हैं जो पुष्य नक्षत्र में खरीदना बहुत ही शुभ मानी जाती है। पुष्य नक्षत्र में ये चीजें खरीदने से लंबे समय तक इनकी उपयोगिता बनी रहती है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 चीजें…

गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी
पुष्य नक्षत्र का स्वामी गुरु ग्रह है। गुरु की धात सोना है। पुष्य नक्षत्र में जब सोना खरीदा जाता है तो बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा सिल्वर ज्वैलरी, जेम्स यानी रत्न आदि बहुमूल्य आभूषणों की खरीदी भी इस शुभ नक्षत्र में की जा सकती है। जेम्स खरीदने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम
जब भी हम कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे टीवी, फ्रीज, एसी या वाशिंग मशीन खरीदते हैं तो यही सोचते हैं कि ये लंबे समय तक हमारे काम आएगी, लेकिन कई बार जल्दी ही इन चीजों में तकनीकी खराबी आने लगती है। जबकि पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई इलेक्ट्रॉनिक चीजें लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती है।

बर्तन
दीपावली से पहले बर्तन खरीदने का भी विशेष महत्व बताया गया है। कुछ लोग चांदी से बने बर्तन भी खरीदते हैं। पुष्य नक्षत्र में आप किसी भी धातु से बने बर्तन खरीद सकते हैं। ये बर्तन न सिर्फ लंबे समय तक उपयोगी रहेंगे बल्कि शुभ फल भी प्रदान करेंगे।

इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं
पुष्य नक्षत्र को इन्वेस्टमेंट के लिए भी शुभ माना जाता है। इस शुभ योग में शेयर मार्केट या किसी अन्य क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं, लेकिन इसके पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। ऐसा करने से धन लाभ के योग निश्चित तौर पर बन सकते हैं।

पूजा का सामान
दीपावली पूजा की खरीदी के लिए भी पुष्य नक्षत्र बहुत ही शुभ माना गया है। इस दौरान आप पूजा से जुड़ी कुछ खास चीजें जैसे शंख, कौड़ी, सोने-चांदी के सिक्के आदि खरीद सकते हैं। ये सभी चीजें देवी लक्ष्मी से संबंधित है। पुष्य नक्षत्र में ये चीजें खरीदने से धन लाभ के योग तो बनते ही हैं, साथ ही सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।



ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज