
उज्जैन. श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 15 अगस्त, गुरुवार को है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि बहनें अपने भाइयों के लिए राशि के अनुसार राखी का चयन करें तो और भी शुभ रहता है। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जानिए राशि अनुसार आपके भाई के लिए किस रंग का राखी शुभ रहेगी-
मेष: यदि आपके भाई की राशि मेष है तो इसका स्वामी मंगल है। ऐसे लोगों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। इससे उनके जीवन में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है।
वृष: इस राशि के लोगों का स्वामी शुक्र है। बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी बांधें तो उसके लिए शुभ होगा। इससे उन्हें बेहतर परिणाम भी मिलेंगे।
मिथुन: इस राशि के स्वामी बुध है। ऐसे में आप अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे सुख,समृद्धि और दीर्घायु होते हैं।
कर्क: इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे लोगों के लिए पीले या फिर सफेद रंग की राखी सही होगी। इस रंग से आपके जीवन में भरपूर खुशहाली आएगी।
सिंह: इस राशि के स्वामी सूर्य है। ऐसे लोग अपने भाई के लिए पीले-लाल रंग की राखी खरीदें।
कन्या: इस राशि के स्वामी बुध होते हैं। भाई को अपने बहन से हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए। इससे सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहता है।
तुला: इस राशि के लोगों के लिए नीली या सफेद रंग की राखी बांधना शुभ होगा। इस राशि के स्वामी शुक्र है।
वृश्चिक: इस राशि के भाई को अपने बहन से गुलाबी रंग की राखी बंधवानी चाहिए। इससे कुंडली के सभी दोष दूर हो जाते हैं।
धनु: इस राशि के लोगों के स्वामी बृहस्पति है। ऐसे लोगों को सुनहरे पीले या पीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए।
मकर: इस राशि के स्वामी शनिदेव है। इन्हें न्याय का देवता कहा गया है। बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी बांधें। इससे भाई-बहन का अटूट रिश्ता बना रहेगा।
कुंभ: इस राशि के स्वामी भी शनि माने जाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर गहरे हरे रंग की रूद्राक्ष की माला पहननी चाहिए। बहनों को अपने भाई के लिए राखी खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
मीन: दरअसल इस राशि के लोगों के लिए सुनहरे पीले रंग की राखी खरीदनी चाहिए। इसे शुभ माना जाता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।