राशिफल: शुक्रवार को दिन भर रहेगा राक्षस योग, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Published : Aug 08, 2019, 09:25 PM IST
राशिफल: शुक्रवार को दिन भर रहेगा राक्षस योग, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

सार

ग्रहों के परिवर्तन का असर शुक्रवार से सभी राशियों पर दिखाई देगा।

उज्जैन. 9 अगस्त, शुक्रवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस योग बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा। गुरुवार की रात को मंगल राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में आ चुका है। वहीं चंद्रमा भी राशि बदलकर वृश्चिक से धनु राशि में आ चुका है। इन ग्रहों के परिवर्तन का असर शुक्रवार से सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन-

मेष 
फायदा: आज कुछ अच्छे और नए अनुभव हो सकते हैं। विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। 
नुकसान: नौकरी बदलने के लिए समय ठीक नहीं है। बिना सोचे-समझे पैसा निवेश न करें। पुरानी बीमारी आज फिर परेशान कर सकती है।
उपाय: पानी में हल्दी और चंदन डालकर स्नान करें।

वृष
फायदा: अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत के लिए भी दिन अच्छा है। 
नुकसान: अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जिद में आकर खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
उपाय: हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

मिथुन
फायदा: बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। संतान से सुख और आर्थिक सहायता मिल सकती है। विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
नुकसान: ऑफिस में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। नया निवेश न करें तो बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय: किसी मंदिर में सफाई के लिए झाड़ू का दान करें।

कर्क
फायदा: तंगी से निजात मिलेगी, धन लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लाइफ पार्टनर से सुख और खुशियां मिलेंगी।
नुकसान: दुश्मन नुकसान करवा सकते हैं। ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। निवेश के मामलों में थोड़ा धैर्य रखना होगा।
उपाय: नदी में तांबे का चौकोर टुकड़ा प्रवाहित करें।

सिंह
फायदा: आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान: पैसा उधार देने से बचें, वरना उलझ सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता न मिलने से निराशा होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय: आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या
फायदा: पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। दुश्मनों से सुलह हो सकती है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान: कोई अनचाहा बदलवा परेशान कर सकता है। पैसों के मामलों में किसी पर भरोसा न करें। खर्च बढ़ने से भी तनाव हो सकता है।
उपाय: माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

तुला
फायदा: फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता मिलेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान: कुछ मामलों में न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ेगा। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते चढ़ाएं।

वृश्चिक
फायदा: सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान: लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। गलत तरीके से पैसा कमाने में दिमाग न लगाएं।
उपाय: शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

धनु
फायदा: भाइयों के सहयोग से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान: पैसों के मामले में किसी तरह का जोखिम न लें। यात्रा के दौरान धन हानि हो सकती है। काम अधिक होने से तनाव रहेगा।
उपाय: गरीब बच्चों को टॉफी-चॉकलेट बांटें।

मकर
फायदा: नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। 
नुकसान: दूसरों के मामले में दखल न दें। पिता की सेहत खराब हो सकती है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय: पीपल के पेड़ में हल्दी का पानी डालें।

कुंभ
फायदा: संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। सरकार की ओर से धन लाभ हो सकता है।
नुकसान: किसी से विवाद हो सकता है। चोट लगने की संभावना बन रही है। दुश्मन आप पर हावी हो सकते हैं। 
नुकसान: घर के बाहर कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं।

मीन
फायदा: कुछ फैसले आपको तरक्की और फायदा देंगे। आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती है। परिचित लोग आपकी मदद कर सकते हैं। 
नुकसान: आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। मौसमी बीमारियां हो सकती है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय: काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: किसे मिलेगी मनचाही जॉब-कौन शुरू करेगा नया बिजनेस?