वृष राशि में उदय हुआ बुध, मिथुन, तुला सहित इन 5 राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

14 मई, गुरुवार से बुध और सूर्य के बीच की दूरी बढ़ गई, जिससे बुध ग्रह उदय हो गया है। इसके पहले 19 अप्रैल को बुध अस्त हो गया था, जिसके कारण इस ग्रह के शुभ फल नहीं मिल पा रहे थे।

Asianet News Hindi | Published : May 17, 2020 4:34 AM IST

उज्जैन. 14 मई, गुरुवार से बुध और सूर्य के बीच की दूरी बढ़ गई, जिससे बुध ग्रह उदय हो गया है। इसके पहले 19 अप्रैल को बुध अस्त हो गया था, जिसके कारण इस ग्रह के शुभ फल नहीं मिल पा रहे थे। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार, अब ये ग्रह वृष राशि में उदय हो गया है और 24 मई तक इसी राशि में रहेगा। इससे कई लोगों को फायदा होगा। हालांकि मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा बुध ग्रह के उदय होने के फल-

मेष- बुध का उदय होना आपकी राशि के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपको शुभ फल मिलने लगेंगे। बड़े लोगों से अच्छी बातचीत हो सकती है। आपकी बातों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। बुध के प्रभाव से आपको मेहनत का फायद मिल सकता है। बातचीत में आप संभलकर बोलेंगे।

वृष- पारिवारिक जीवन के लिए अब अच्छा समय शुरू होने वाला है। इस ग्रह के प्रभाव से आपके सोचे हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। परिवार वालों का साथ मिल सकता है। बुध के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। धन लाभ हो सकता है।

मिथुन- आपकी राशि का ही स्वामी बुध उदय होने से खर्चे बढ़ा सकता है। आपको सेहत पर भी ध्यान देना होगा। इसके अलावा अन्य मामलों में समय ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको सरप्राइज मिल सकते हैं। नए कामों की प्लानिंग हो सकती है। आगे बढ़ने के मौके भी आपको मिल सकते हैं।

कर्क- बुध के प्रभाव से प्रॉपर्टी या किसी महत्वपूर्ण मामले से जुड़े कागजी काम समय से पूरे हो सकते हैं। नई योजनाओं पर काम होगा। नौकरी और बिजनेस में आप आगे बढ़ने की कोशिश में रहेंगे। बुध के उदय होने से आपके लिए समय विशेष लाभदायक रहेगा। संतान संबंधी सुख बढ़ सकता है। 

सिंह- बुध के उदय होने से नौकरी और बिजनेस में सफलता वाला समय रहेगा। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नए काम होंगे। आपके कामों की तारीफ हो सकती है। रुके हुए बड़े काम भी समय पर पूरे हो सकते हैं। पिता से सहयोग मिलेगा।

कन्या- बुध के प्रभाव से मेहनत ज्यादा हो सकती है। उससे आपको फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। भाइयों और दोस्तों की मदद मिलेगी। किए गए कामों से आपका प्रभाव बढ़ेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। सेहत में सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र के लिए समय शुभ रहेगा।

तुला- आपकी राशि के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। बुध के कारण संभलकर रहना होगा। दूर स्थान के लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। सेहत के मामले में संभलकर रहना होगा। नौकरी और बिजनेस में सोच-समझकर बोलना होगा। बिना सोचे-समझे बोलने से आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर हो सकती है।

वृश्चिक- लाभ के स्वामी बुध के उदय होने से रोजमर्रा के कामों में आपको फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। बिजनेस में साझेदार से मदद मिल सकती है। नए और फायदेमंद कॉन्ट्रेक्ट साइन हो सकते हैं। बुध के प्रभाव से नौकरी और बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा।

धनु- बुध के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। नौकरी-बिजनेस और रोजमर्रा के कामों में विवाद होने की संभावना है। इन मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख कम हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

मकर- बुध के उदय होने से संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है। यात्राओं का योग बनेगा, लेकिन संभलकर रहना होगा। आपकी योजनाओं से विवाद होने की संभावना है। कागजी कामों में संभलकर रहना होगा। गलत कांट्रेक्ट भी साइन हो सकता है। सोच-समझकर बोलना होगा। परिवार की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

कुंभ- संतान और कष्ट का स्वामी बुध वृष राशि में उदय होगा तो माता और संतान के लिए कष्ट का समय हो सकता है। बुध के कारण सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा, फिर भी उनसे सुख नहीं मिल पाएगा। नौकरी और बिजनेस में भी परेशानी का समय हो सकता है। विवाद और नुकसान का समय रहेगा।

मीन- सुख और प्रॉपर्टी के स्वामी बुध का उदय होना आपके लिए शुभ रहेगा। आपके लिए बुध रोजमर्रा का भी स्वामी है। इसके प्रभाव से आपकी मेहनत बढ़ सकती है। आपके किए कामों का प्रभाव भी दूसरों पर पड़ेगा। भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा।

Share this article
click me!