17 मई 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, कैसा होगा आपका दिन ?

Published : May 16, 2020, 09:30 PM IST
17 मई 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, कैसा होगा आपका दिन ?

सार

रविवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से चर और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे से सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेगा।

उज्जैन. 17 मई, रविवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 3.10 से उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। रविवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से चर और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे से सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेगा। इस दिन सुबह लगभग 8.36 बजे चंद्रमा कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- महंगी चीजों पर खर्च अधिक हो सकता है। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- देवी दुर्गा की पूजा करें।

वृष
फायदा- बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। बिजनेस के लिए भी दिन ठीक है।
नुकसान- संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। स्टूडेंट के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- मां काली की पूजा आपकी परेशानियां दूर करेंगी।

मिथुन
फायदा- समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। किसी अजनबी पर ज्यादा विश्वास न करें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- हनुमान के मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।

कर्क
फायदा- जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। नया मकान या जमीन खरीदने का मन बनेगा।
नुकसान- न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ेगा। कोई पुराना दुश्मन परेशान कर सकता है। कोई अपना ही धोखा दे सकता है।
उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।

सिंह
फायदा- ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद आज निपट सकता है। पैसों की आवक बनी रहेगी।
नुकसान- खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या
फायदा-
स्टूडेंट्स को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। कोई पुरानी परेशानी आज समाप्त हो सकती है। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है।
नुकसान- हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।

तुला
फायदा- नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन सामान्य है। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। कोई आपकी भावुकता का फायदा उठा सकता है। खर्च अधिक होने से बैचेनी रहेगी।
उपाय- गरीब महिलाओं को वस्त्रों और भोजन का दान करें।

वृश्चिक
फायदा- दिन अच्छा गुजरेगा। पार्टटाइम काम मिलने से इनकम बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे।
नुकसान- कोई अनचाहा मेहमान घर आ सकता है। पति-पत्नी में मनमुटाव संभव है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

धनु
फायदा- बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। नया घर खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- गलत आदतों के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। किसी की सुनी-सुनाई बातों में न आएं। साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

मकर
फायदा- हेल्थ में पहले से सुधार हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
नुकसान- पत्नी से विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- श्रीगणेश को जनेऊ चढ़ाएं।

कुंभ
फायदा- हेल्थ में पहले से सुधार हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है।
उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।

मीन
फायदा- कोई बड़ी बिजनेस डील हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज