Shani Vakri In June 2022: शनि की चाल बदलने से बाजार में आएगा उछाल, आपदा से हो सकती है जन-धन की हानि

ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीरे चलने वाला ग्रह कहा जाता है, इसलिए इसका नाम शनै यानी धीरे चलने वाला रखा गया है। शनि लगभग ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। इस तरह इसे 12 राशियों का चक्र पूरा करने से 30 साल का समय लग जाता है।

Manish Meharele | Published : Jun 1, 2022 9:21 AM IST / Updated: Jun 01 2022, 02:52 PM IST

उज्जैन. शनि जिस राशि में होता है, उसके आगे और पीछे वाली राशि को भी प्रभावित करता है। इस समय शनि कुंभ राशि में है, जो इनकी स्वयं की राशि है। 5 जून को शनि वक्री होंगे और टेढ़ी चाल चलने लगेंगे और इनकी गति धीमी हो जाएगी। इसके बाद 12 जुलाई को ये कुंभ से निकलकर पुन: मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि पूरे साल मकर राशि में ही रहेंगे और अगले साल 17 जनवरी को कुंभ राशि में पुन: आ जाएंगे। आगे जानिए शनि की चाल बदलने से देश-दुनिया पर क्या असर होगा…

देश-दुनिया पर शनि का असर...
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, कुंभ और मकर दोनों ही शनि की राशियां है। शनि करीब ढाई साल तक कुंभ और मकर राशि में भ्रमण करते रहेंगे। शनि के अपनी ही राशियों में होने से फायदे की स्थिति बनेगी।
- शनि के प्रभाव से अनाज की पैदावार अच्छी होगी, साथ ही साथ बाजार में भी उछाल देखने को मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रगति होगी और दुनिया में भारत के नाम का डंका बजेगा। पड़ोसी देशों से संबंध सामान्य रहेंगे।
- शनि के वक्री होने से देश-दुनिया पर प्राकृतिक आपदा आ सकता है, जिससे जन-धन का नुकसान हो सकता है। शनि के वक्री होकर मकर राशि में आने से आतंकी घटनाएं बढ़ सकती हैं। 
- महत्वपूर्ण पद वालों को सुरक्षा और सेहत का खासतौर से ध्यान रखना होगा। नहीं तो किसी अनहोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। कुछ देशों में किसी वजह से अस्थिरता बढ़ सकती है।

शनि का लोगों पर प्रभाव…
शनि के शुभ प्रभाव से प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है, साथ ही प्रमोशन भी होगा। बिजनेस में भी फायदा हो सकता है। वहीं, जिन राशियों पर शनि का अशुभ प्रभाव होगा उनके पैर में या हड्डी की चोट लग सकती है। इन लोगों को न चाहते हुए भी कर्जा लेना पड़ सकता है। 

 

Latest Videos

ये भी पढ़ें-

Planet Transit In June 2022: 4 जून को बुध की बदलेगी चाल, किस राशि पर कैसा होगा असर? जानिए राशिफल से

फेंगशुई की क्रिस्टल बॉल दूर कर सकती हैं आपकी परेशानियां, इसे बेडरूम में रखने से लव लाइफ में बना रहता है रोमांस

Palmistry: शुक्र पर्वत से जुड़ा होता है अंगूठा, हथेली का ये हिस्सा भी खोलता है आपके कई अनकहे राज़

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें