सतुवाई अमावस्या 22 अप्रैल को, इस दिन एक ही राशि में रहेंगे सूर्य-चंद्रमा, जानिए खास बातें

22 अप्रैल, बुधवार को वैशाख मास की अमावस्या है। इसे सतुवाई अमावस्या भी कहा जाता है। इस बार पंचांग भेद की वजह से कुछ क्षेत्रों में गुरुवार को भी अमावस्या मनाई जाएगी।

Asianet News Hindi | Published : Apr 20, 2020 6:38 PM IST

उज्जैन. हिन्दी पंचांग के अनुसार एक माह के दो भाग शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष होते हैं। शुक्ल पक्ष में चंद्र की कलाएं बढ़ती हैं यानी चंद्रमा बढ़ता है। कृष्ण पक्ष में चंद्र घटता है और अमावस्या पर पूरी तरह से अदृश्य हो जाता है। चंद्र की सोलह कलाओं में सोलहवीं कला को अमा कहा जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए अमावस्या से जुड़ी खास बातें...

स्कंदपुराण में लिखा है कि-
अमा षोडशभागेन देवि प्रोक्ता महाकला।
संस्थिता परमा माया देहिनां देहधारिणी।।

इस श्लोक के अनुसार अमा को चंद्र की महाकला गया है, इसमें चंद्र की सभी सोलह कलाओं की शक्तियां शामिल होती हैं। इस कला का क्षय और उदय नहीं होता है।

कब आती है अमावस्या?

Share this article
click me!