Sawan 2022: सपने में दिखाई दे शिवलिंग, सांप, डमरू या त्रिशूल तो जानिए ये किस बात का संकेत है?

इन दिनों भगवान शिव की प्रिय मास सावन (Sawan 2022) चल रहा है। ये महीना 11 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में हर कोई महादेव की कृपा पाने के लिए विशेष प्रयास करता है। भक्त इस महीने में भगवान शिव की पूजा, उपाय, मंत्र जाप आदि विशेष रूप से करते हैं ताकि महादेव प्रसन्न हों।

Manish Meharele | Published : Jul 21, 2022 5:20 AM IST

उज्जैन. विद्ववानों के अनुसार, जब भगवान शिवशंकर प्रसन्न हो जाते हैं तो कई तरह के संकेत अपने भक्तों को देते हैं, सपने भी उनमें से एक है। अगर किसी व्यक्ति को सपने में महादेव के दर्शन हों या इनके स्वरूप से जुड़ी चीजें जैसे डमरू, त्रिशूल, रुद्राक्ष आदि चीजें दिखाई दें तो इसका अर्थ है कि शिवजी आपसे प्रसन्न हैं। मगर बहुत से लोग सपने में दिखी इन चीजों का अर्थ समझ नहीं पाते। आज हम आपको इन्हीं सपनों के बारे में आपको बता रहे हैं…

सपने में दिखाई दे शिवलिंग तो…
सपने में यदि किसी को शिवलिंग दिखाई दे तो समझना चाहिए कि आपकी परेशानियां जल्दी ही खत्म होने वाली हैं और सफलता मिलने का समय आ चुका है। सपने में शिवलिंग दिखाई दे तो धन लाभ के योग भी बनते हैं। सपने में शिवलिंग का दिखाई देना आपके पुण्य कर्मों का फल होता है।

सपने में दिखाई दे शिव मंदिर तो…
सपने में अगर भगवान शिव का मंदिर दिखाई दे तो समझना चाहिए कि आपके दुखों का अंत होने वाला है और यदि आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो जल्दी ही उससे भी आपको छुटकारा मिल सकता है। सपने में शिव मंदिर दिखना संतान के लिए भी शुभ माना जाता है। 

Latest Videos

सपने में दिखाई दे त्रिशूल तो…
स्वप्न ज्योतिष के अनुसार, सपने में त्रिशूल का दिखाई देना बहुत ही शुभ होता है। भगवान शिव का त्रिशूल मनुष्य के जन्म, जीवन और मृत्यु से संबंध‌ित संकेत देता है। सपने में शिवजी का त्रिशूल दिखे तो समझना चाहिए कि आप पर शिवजी की कृपा हो चुका है और आपका बुरा समय खत्म होने वाला है।

सपने में दिखाई दे सांप तो…
सपने में यदि शिवजी मे लिपटा हुआ सर्प दिखाई दे तो समझना चाहिए आप पर शिवजी के साथ-साथ पितरों की कृपा भी बनी हुई है। पितृ देवता आप पर प्रसन्न हैं और शीघ्र ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है या आपके वंश में वृद्धि हो सकती है। 

सपने में दिखाई दे डमरू तो…
सपने में शिव का डमरू दिखना भी शुभ फलों की ओर इशारा करता है। डमरू ध्वनि का प्रतीक माना जाता है। सपने में अगर डमरू दिखाई दे तो समझें कि समझना चाहिए कि आपकी प्रोफेशनल लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होने वाला है और नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलने वाली है।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: घर के मंदिर में कितना बड़ा शिवलिंग रख सकते हैं, शिवलिंग खंडित हो जाए तो क्या करें?

Nagpanchami 2022: इस बार कब है नागपंचमी, क्यों मनाते हैं पर्व, इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर बनेगा ये शुभ योग, गुड लक के लिए करें राशि अनुसार ये आसान उपाय

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया