Sawan 2022: सावन में 2 बड़े ग्रह अपनी ही राशि में रहेंगे वक्री, इन कारणों से भी इस बार खास रहेगा ये महीना

Published : Jul 12, 2022, 12:11 PM ISTUpdated : Jul 12, 2022, 12:13 PM IST
Sawan 2022: सावन में 2 बड़े ग्रह अपनी ही राशि में रहेंगे वक्री, इन कारणों से भी इस बार खास रहेगा ये महीना

सार

धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्रावण यानी सावन मास (Sawan 2022) भगवान शिव को विशेष रूप से प्रिय है। इसलिए इस महीने में शिवजी पूजा की जाती है और अन्य धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं। इस बार सावन मास की शुरूआत 14 जुलाई से हो रही है, जो 11 अगस्त तक रहेगा।

उज्जैन. हिंदू पंचांग का पांचवां महीना श्रावण है, जिसे सावन भी कहते हैं। श्रावण मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में होता है इसलिए इस महीने का नाम श्रावण रखा गया। ये महीना शिव पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बार श्रावण मास 14 जुलाई से 11 अगस्त तक रहेगा। इस बार श्रावण मास कुछ कारणों से बहुत ही खास रहने वाला है ऐसा ग्रहों की स्थिति व अन्य कारणों से रहेगा। आगे जानिए श्रावण 2022 से जुड़ी कुछ खास बातें…

दो ग्रह रहेंगे वक्री स्थिति में
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार सावन में दो बड़े ग्रह वक्री स्थिति में रहेंगे। शनि ग्रह वक्री स्थिति में मकर राशि में रहेगा और गुरु ग्रह 29 जुलाई से अपनी ही राशि मीन में वक्री हो जाएगा। सावन महीने में इन दोनों का ग्रहों अपनी-अपनी राशि में वक्री होना बहुत खास योग है। ऐसा बहुत कम बार देखने को मिलता है जब दो बड़े ग्रह अपनी राशि में वक्री स्थिति में होते हैं।

इस बार 2 पूर्णिमा का योग
हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा महीने का अंतिम तिथि होती है। इस तिथि का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। सावन की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस बार सावन में एक नहीं बल्कि 2 पूर्णिमा का योग बन रहा है। सावन की पहली पूर्णिमा 11 अगस्त को रहेगी, इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। अगले दिन यानी 12 अगस्त को स्नान-दान पूर्णिमा रहेगी। 

सावन में बनेंगे ये शुभ योग
इस बार सावन में कई शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, सावन में 15, 19, 21, 23, 25, 28 जुलाई को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा 20 जुलाई, 1 4, 6, 7, 8, 10, 11 अगस्त को रवि योग बनेगा। वहीं 24 जुलाई को द्वि-पुष्कर योग रहेगा। 25 जुलाई को अमृत सिद्धि योग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में ये सभी योग बहुत ही शुभ फल देने वाले माने गए हैं।

सावन में चारों सोमवार पर शुभ संयोग
धर्म ग्रंथों के अनुसार, सावन में आने वाले सोमवार बहुत ही खास माने गए हैं। इस बार सावन में 4 सोमवार आएंगे। 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार रहेगा। इस दिन शोभन और रवियोग रहेंगे। दूसरा सोमवार 25 जुलाई को रहेगा। इस दिन प्रदोष व्रत और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। तीसरा सोमवार 1 अगस्त को रहेगा। इस दिन प्रजापति और रवियोग बनेंगे। 8 अगस्त को सावन का चौथा सोमवार रहेगा। इस दिन पद्म और रवियोग बनेंगे। 


ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: 29 दिन के सावन में पा सकते हैं जीवन भर की खुशियां, शिव पूजा में जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें


Sawan 2022: जानिए सावन के सोमवार और मंगला गौरी व्रत की पूरी जानकारी, कब मनाएंगे रक्षाबंधन?

Sawan 2022: शुभ फल पाने के लिए सावन में रोज करें शिव पूजा, आज ही नोट कर लें विधि और सामग्री की लिस्ट
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज