शनि पुष्य आज: दिन भर बनेंगे 5 शुभ मुहूर्त, जानिए किस मुहूर्त में क्या खरीदना रहेगा फायदेमंद

7 नवंबर, शनिवार को दिन भर पुष्य नक्षत्र रहेगा। ये नक्षत्र खरीदारी के लिए विशेष शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दीपोत्सव से पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई चीजें फलदायी, लंबे समय तक स्थायी और समृद्धि देने वाली होती है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 7, 2020 3:11 AM IST

उज्जैन. 7 नवंबर, शनिवार को दिन भर पुष्य नक्षत्र रहेगा। ये नक्षत्र खरीदारी के लिए विशेष शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दीपोत्सव से पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई चीजें फलदायी, लंबे समय तक स्थायी और समृद्धि देने वाली होती है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र शनिवार सुबह 8.05 से शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह 8.46 तक रहेगा। इस दिन सुबह से देर रात तक खरीदी की जा सकेगी। इसके लिए शनिवार को रात 12 बजे तक 5 शुभ मुहूर्त रहेंगे।

पुष्य के देवता हैं बृहस्पति
पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति माने गए हैं और शनि को इस नक्षत्र का दिशा प्रतिनिधि माना जाता है। बृहस्पति से शुभता, बुद्धिमत्ता और ज्ञान मिलती है जबकि शनि स्थायित्व के प्रतीक हैं, इसलिए इन दोनों का योग मिलकर पुष्य नक्षत्र को शुभ और चिर स्थायी बना देता हैं।

Latest Videos

इस बार पुष्य नक्षत्र के साथ शुभ, मित्र और रवियोग
पुष्य नक्षत्र का अबूझ मुहूर्त इसलिए भी खास बन गया है, क्योंकि इसी दिन सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से शुभ और रवियोग बन रहा है। साथ ही शनिवार और पुष्य नक्षत्र के संयोग से मित्र भी रहेगा। सितारों की इस स्थिति से खरीदारी का पर्व और भी खास हो गया है।

किस मुहूर्त में क्या खरीदना रहेगा शुभ
सुबह 8:10 से 9:25 तक- वाहन, घरेलू उपयोग की चीजें, तांबे के बर्तन, चल संपत्ति
दोपहर 12:10 से 01:25 तक- आभूषण, घर की जरूरत का सामान, वाहन
दोपहर 01:26 से 02:45 तक- चल-अचल संपत्ति, बचत और निवेश
दोपहर 02:46 से शाम 04:10 तक- कपड़े, मिठाइयां आभूषण, वाहन, प्रॉपर्टी
शाम 05:35 से 07:10 तक- सोना, चांदी, तांबे के बर्तन, रत्नाभूषण

पुष्य नक्षत्र के बारे में ये भी पढ़ें

शनि पुष्य के शुभ संयोग में करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, शनिदेव कर सकते हैं आपकी हर इच्छा पूरी

शनि पुष्य के शुभ योग में कौन-सी चीजें खरीदना रहेगा फायदेमंद, जानिए

पुष्य नक्षत्र में जन्मे लोग होते हैं खास, जानें इनसे जुड़ी 10 रोचक बातें

7 नवंबर को शनि पुष्य के शुभ योग में करें राशि अनुसार उपाय, शनिदेव दूर कर सकते है परेशानियां

शनि पुष्य का शुभ संयोग 7 नवंबर को, किस योग में कौन-सा काम करना होता है शुभ?

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
Haryana Election Result पर खुलकर बोलीं कुमारी शैलजा, कांग्रेस को दे दी बड़ी सीख
Haryana Election 2024 में क्यों हारी कांग्रेस? जानें 10 सबसे बड़े कारण । Election Result
Election Result को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछा सबसे बड़ा सवाल, क्यों हो रहा यह बड़ा खेल
Haryana Election Result को Arvind Kejriwal ने बताया बड़ी सीख, नेताओं को दे दी नसीहत