Shani Vakri june 2022: 5 जून को बदलेगी शनि की चाल, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे धन लाभ के योग

Published : May 31, 2022, 09:16 AM ISTUpdated : May 31, 2022, 10:54 AM IST
Shani Vakri june 2022: 5 जून को बदलेगी शनि की चाल, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे धन लाभ के योग

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समय-समय पर हर ग्रह राशि बदलता है, साथ ही उदय-अस्त, मार्गी और वक्री भी होता है। ये सभी स्थितियां मानव जीवन को प्रभावित करती हैं। इनमें से जो ग्रह हम पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है वो है शनि।

उज्जैन. शनि ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में न्यायाधीश भी कहा गया है। वर्तमान में शनि ग्रह कुंभ राशि में स्थित है, ये स्वयं शनि की ही राशि है। शनि ग्रह 5 जून को वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा।ये ग्रह 23 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेगा। शनि की इस वक्री चाल का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। किसी के लिए शनि की ये चाल शुभ फल देने वाली रहेगी तो किसी के लिए अशुभ। आज हम आपको उन 4 राशियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें राशि के वक्री होने से सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। ये हैं वो 4 राशियां… 

मेष राशि
शनि के वक्री होने से मेष राश वालों को सबसे ज्यादा फायदा होता नजर आ रहा है। इस राशि के लोगों को अपन करियर में नया मुकाम मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में भी फायदा होगा और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। इनकम के नए स्त्रोत बनेंगे। एक से ज्यादा जगह से पैसा आएगा। अगर आपको कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी है तो वो इस समय पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि
शनि ग्रह 5 जून को वृश्चिक राशि के चौथे भाव में चाल बदलेंगे, जिसके चलते इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर में इस राशि को लोगों को मिल सकती है। पैसों से जुड़े मामलों आपके पक्ष में होंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से निश्चितंता बनी रहेगी।

मकर राशि
ये स्वयं शनिदेव की ही राशि है। इस राशि को लोगों की सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। यदि लंबे समय से कोई बीमारी परेशान कर रही है तो उससे राहत मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे छात्रों को सफलता मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और पारिवारिक मामलों में भी सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि
शनि की बदली हुई चाल कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगी। इस राशि के लोगों को नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे, जिसके चलते आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। इनकम में वृद्धि होने की संभावना है।

 

ये भी पढ़ें-

फेंगशुई का ये छोटा सा पौधा बढ़ता है गुड लक और दूर करता है गरीबी, ये सोख लेता है घर की निगेटिव एनर्जी


दिखने में आकर्षक और एटीट्यूट वाली होती हैं रसिक होंठ वाली लड़कियां, इन्हें नहीं होती पैसों की कमी

गिफ्ट में इन 4 में से कोई भी 1 चीज मिले तो समझ लीजिए चमकने वाली है किस्मत

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज