फेंगशुई (Feng shui tips) भी ‌वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) की तरह ही काम करता है। फेंगशुई के उपाय घर की निगेटिविटी दूर करते हैं और पॉजिटिविटी बढ़ाते हैं। इससे घर-परिवार में सामंजस्य बना रहता है और परेशानियां दूर होती हैं।

उज्जैन. फेंगशुई में वास्तुदोष दूर करने के लिए पेड़-पौधों को बहुत कारगर माना गया है। फेंगशुई के खास पौधों में बांस भी एक है। ये पौधा बाजार में आसानी से मिल जाता है। फेंगशुई के अनुसार, बांस के पौधा शुभ, सौभाग्य और लम्बी उम्र का प्रतीक है। ये पौधा निगेटिविटी को सोखकर पॉजिटिविटी बढ़ाता है। ये पौधा अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है अतः इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। वैसे इसे आप अपने ऑफिस या दुकान में रख सकते हैं। आगे जानिए इस पौधे से जुड़ी खास टिप्स…

1. फेंगशुई के अनुसार, बांस का पौधा वहां लगाना चाहिए जहां पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठते हों जैसे ड्राइंग रूम या कॉमन हॉल। बांस के पौधे को पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। इससे परिवार के सदस्यों में तालमेल बना रहता है।
2. हरे बांस का पौधा घर या ऑफिस में जहां भी रखा जाता है, वहां विवाद होने की संभावना न के बराबर होती है। बांस के पौधे को घर या दफ्तर में रखने से समृद्धि, सेहत और पॉजिटिव एनर्जी आती है।
3. अगर पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं हैं तो बांस के डंठल को लाल रिबन में बांधकर कांच के बर्तन में रखें और इसमें पानी भर दें। अब इसे घर के पूर्व, पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में रखें। लेकिन ध्यान रखें कि ये सूखने न पाएं ,यदि ऐसा हो तो इन्हें हटा कर दूसरे रख लें।
5. बांस का पौधा घर में रखने से धन लाभ के योग भी बनते हैं। फेंगशुई के अनुसार, पैसों से जुड़े मामलों में सफलता पाने के लिए बांस के पौधे को पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार बांस के छह डंठल धन को आकर्षित करते हैं।
6. पढ़ाई में सफलता पाने के लिए बांस के बंच का प्रयोग किया जाना शुभ होता है। बच्चों के स्टडी रूम में चार बांस के छोटे पौधों को लगाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें-

दिखने में आकर्षक और एटीट्यूट वाली होती हैं रसिक होंठ वाली लड़कियां, इन्हें नहीं होती पैसों की कमी


गिफ्ट में इन 4 में से कोई भी 1 चीज मिले तो समझ लीजिए चमकने वाली है किस्मत

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred