Shanishchari Amavasya 2022: शनिश्चरी अमावस्या 30 अप्रैल को, राशि अनुसार ये चीजें दान करने से मिलेंगे शुभ फल

Published : Apr 20, 2022, 01:51 PM ISTUpdated : Apr 20, 2022, 04:39 PM IST
Shanishchari Amavasya 2022: शनिश्चरी अमावस्या 30 अप्रैल को, राशि अनुसार ये चीजें दान करने से मिलेंगे शुभ फल

सार

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या कहते हैं। धर्म ग्रंथों में इस तिथि के स्वामी पितृ देवता बताए गए हैं। जब शनिवार को अमावस्या तिथि होती है तो इसे शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya 2022) कहते हैं। शनिवार को अमावस्या होने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

उज्जैन. इस बार 30 अप्रैल को शनिश्चरी अमावस्या का योग बन रहा है। ये साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या रहेगी। साथ ही इस दिन सूर्यग्रहण भी होगा, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई धार्मिक और ज्योतिषिय महत्व नहीं माना जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, अमावस्या तिथि पर दान करने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है और ये दान यदि राशि अनुसार किया जाए तो और भी जल्दी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आगे जानिए शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya 2022 ke Upay) पर राशि अनुसार आपके लिए क्या दान करना श्रेष्ठ रहेगा…

मेष राशि
इस राशि के लोग गेंहू, मसूर की दाल, लाल रंग के कपड़े, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल, सोना, तांबा, केसर, कस्तूरी आदि चीजें दान कर सकते हैं। इससे इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

वृषभ राशि
इस राशि के लोग शुभ फल पाने के लिए चावल, शक्कर, चांदी, मोती, सफेद कपड़े, घी, तेल, लोहा बैल आदि चीजें दान कर सकते हैं। 

मिथुन राशि
इस राशि के लोग शनिश्चरी अमावस्या पर कांसे के बर्तन, हरे कपड़े, हाथी दांत, घी, पैसे, पन्ना रत्न, सोना, सभी प्रकार के फूल, कर्पूर, शंख, फल आदि चीजों का दान कर सकते हैं।

कर्क राशि
इस राशि के लोगों के लिए चावल, सफेद कपड़े, सफेद चंदन, सफेद फूल, शक्कर, चांदी, सफेद बैल, घी, शंख, दही, मोती और कर्पूर का दान शुभ फलदायी होता है।

सिंह राशि
इस राशि के लोग गेंहू, मोती, गाय, कमल के फूल, लाल चंदन, लाल कपड़े, सोना, तांबा, केसर, चावल, चांदी, घी और मूंगा रत्न आदि चीजों का दान कर सकते हैं। 

कन्या राशि
शनिश्चरी अमावस्या पर इस राशि के लोग कांसे के बर्तन, हरे रंग के कपड़े, हाथी दांत, घी, शंख, फल, चावल और घी का दान करें। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

तुला राशि
इस राशि के लोग चावल, शक्कर, हीरा, चांदी, मोती, सफेद वस्त्र और सोना दान कर सकते हैं। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग जरूरतमंदों को भूमि, मसूर, लाल रंग के कपड़े, गुड़, लाल चंदन आदि चीजों का दान करें। इससे इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी।

धनु राशि
इस राशि के लोग पीला अनाज जैसे गेहूं, मक्का आदि, पीले कपड़े, सोना, घी, पीले फल, पुखराज रत्न और हल्दी आदि चीजों का दान शनिश्चरी अमावस्या पर करें। 

मकर राशि
इस राशि के लोग अमावस्या पर सात तरह का अनाज, नीलम रत्न, तिल, नीले रंग के कपड़े, फूल, काली गाय, कंबर, ऊनी कपड़े आदि चीजों का दान जरूरतमंदों को करें।

कुंभ राशि
यह राशि भी मकर समान ही होती हैं। इस राशि के लोग तेल, सात तरह का अनाज, काले या नीले कपड़े, तलवार, जूते, लोहा, कस्तुरी, उड़द आदि चीजों का दान कर सकते हैं। 

मीन राशि
इस राशि के लोग पीला अनाज, पीले कपड़े, सोना, घी, पीले फल, पुखराज रत्न, हल्दी, घोड़ा, पुस्तक, धन, शहद, शकर, नमक आदि चीजों का दान शनिश्चरी अमावस्या पर कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-

Shani Rashi Parivartan 2022: 29 अप्रैल को शनि के राशि बदलते ही शुरू हो जाएंगे इन 3 राशि वालों के बुरे दिन


Vaishakh month 2022: वैशाख मास में न कर पाएं तीर्थ स्नान तो करें ये उपाय, इन बातों का भी रखें ध्यान

Vaishakh month 2022: 16 मई तक रहेगा वैशाख मास, इस महीने में क्या करें और क्या करने से बचें, जानिए खास बातें
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल