Shradh Paksha 2022: सपने में क्रोधित दिखें पितृ तो आ सकता है कोई संकट, जानें ऐसे ही संकेतों के बारे में

Shradh Paksha 2022: इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है जो 25 सितंबर, रविवार तक रहेगा। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान, तर्पण, पिंडदान आदि किया जाता है। कई बार सपने व अन्य माध्यमों से पितृ हमें खास बातों का संकेत देते हैं। 
 

Manish Meharele | / Updated: Sep 15 2022, 05:45 AM IST

उज्जैन. इस बार श्राद्ध पक्ष (Shradh Paksha 2022) 25 सितंबर तक रहेगा। इस दौरान लोग प्रतिदिन अपने पितरों की आत्मा की शांति लिए अलग-अलग उपाय करते हैं। कई बार हमें सपने में हमारे पितृ यानी मृत पूर्वज नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि कि वो हमसे कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अज्ञानतावश हम उनकी बातें समझ नहीं पाते। श्राद्ध पक्ष के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बता रहे हैं जो पितरों से संबंधित है। आगे जानिए ऐसे सपनों के बारे में…

पितरों को हंसते हुए देखना
सपने में अगर पितृ जैसे पिताजी, दादाजी आदि हंसते और खुश दिखाई दें तो समझना चाहिए कि उनका आशीर्वाद हम पर बना हुआ है और वे जिस भी लोक में हैं, प्रसन्न हैं। जिन लोगों के ऐसा सपने आते हैं, उनके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

पितरों को क्रोधित अवस्था में देखना
सपने में अगर पितृ क्रोधित अवस्था में दिखें तो समझना चाहिए कि हमसे जरूर कोई भूल हुई है और इसलिए पितृ हमसे नाराज हैं या हम पर कोई संकट आने वाला है। ऐसी स्थिति में उनकी आत्मा की शांति के लिए जरूरी उपाय व पूजा करवानी चाहिए। 

पितरों को मांगते हुए देखना
सपने में पितृ कुछ मांगते हुए दिखाई दें जैसे वस्त्र या भोजन तो समझना चाहिए कि उनकी ये इच्छाएं अधूरी रह गई हैं। अगर ऐसा हो तो जितनी जल्दी हो सके जरूरतमंदों को ये चीजें दान कर देनी चाहिए। साथ ही साथ पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ भी करवानी चाहिए।

पितरों का सिर पर हाथ रखना
सपने में पितृ यदि आपके सिर पर हाथ रखे तो समझना चाहिए, उनका आशीर्वाद आपके साथ हैं और वे आपसे संतुष्ट हैं। ऐसा होने पर जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी तरह के दुख दूर होते हैं।

पितरों की तस्वीर देखना
कई बार सपने में पितरों की तस्वीर भी दिखाई देती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो समझना चाहिए कि आपके पितृ आपसे मुक्ति की राह देख रहे हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए जरूर पूजा-पाठ जरूर करवाएं।

पितरों को साथ चलते हुए देखना
सपने में पितृ आपके साथ चलते हुए दिखाई दें तो ये भी शुभ संकेत है। समझना चाहिए कि पितृ की कृपा आप पर बनी हुई है और वे कदम-कदम पर आपके साथ हैं। उनके आशीर्वाद से आपको हर काम में सफलता मिल सकती है।

पितरों को भोजन करते हुए देखना
कुछ लोगों को पितृ भोजन करते हुए दिखाई देते हैं। अगर इस अवस्था में पितृ दिखाई दें तो उनकी आत्मा की शांति के लिए भूखे लोगों को भोजन करवाना चाहिए। अगर इतना न कर पाएं तो किसी गौशाला में गाय के चारे के लिए पैसा दान करना चाहिए।



ये भी पढ़ें-

Shraddha Paksha 2022: कब से कब तक रहेगा पितृ पक्ष, मृत्यु तिथि पता न हो तो किस दिन करें श्राद्ध?

Shraddha Paksha 2022: 10 से 25 सितंबर तक रहेगा पितृ पक्ष, कौन-सी तिथि पर किसका श्राद्ध करें?

Shraddha Paksha 2022: श्राद्ध का पहला अधिकार पुत्र को, अगर वह न हो तो कौन कर सकता है पिंडदान?
 

Share this article
click me!