
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति और उनकी चाल के आधार पर किसी कुंडली का निर्माण किया जाता है। फलित ज्योतिष में कई शुभ योगों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक है शुभ कर्तरी योग (shubh kartari yoga)। ये बहुत ही खास योग है। शुभ कर्तरी योग शुभ ग्रहों (बृहस्पति (गुरु), शुक्र, चन्द्र, बुध) की वजह से बनता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में योग बनता है उसे अपने जीवन में कई सफलताएं देखने को मिलती है, उसका जीवन सुखमय बीतता है। आगे जानिए इस योग से जुड़ी खास बातें…
कैसे बनता है ये योग?
जब किसी कुंडली के बारह भावों में से किसी भी भाव के आगे पीछे यदि दो शुभ ग्रह होते हैं तो इससे भाव की शुभता बढ़ जाती है और कुंडली में शुभ कर्तरी योग (shubh kartari yoga) का निर्माण होता है। इस योग के बनने से व्यक्ति को प्रसिद्धि, मान-सम्मान, यश प्राप्त होता है। व्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है और सातवें भाव में शुभ कर्तरी योग बनने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। इसके अलावा धन भाव में शुभ कर्तरी योग (shubh kartari yoga) बनने से धन लाभ होता है।
शुभ कर्तरी योग (shubh kartari yoga) का प्रभाव
- शुभ कर्तरी योग वाला व्यक्ति तेजस्वी, धनवान और पराक्रमी होता है। लेकिन कुंडली के किसी भाव में शुभ ग्रहों पर अशुभ ग्रहों की दृष्टि पड़ रही होती है शुभ कर्तरी योग प्रभावहीन हो जाता है।
- इसके अलावा यदि आपकी राशि के स्वामी ग्रह यह योग बना रहे होते हैं तो इनके कारक तत्वों पर भी प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के तौर पर बुध को बुद्धि और वाणी का कारक कहा जाता है और यदि यह ग्रह शुभ कर्तरी योग बना रहा है तो इससे व्यक्ति की बुद्धि और वाणी का क्षमता में वृद्धि होगी।
- शुभ कर्तरी योग (shubh kartari yoga) वैसे तो शुभ फल ही प्रदान करता है, लेकिन इसे और अधिक प्रबल बनाने के लिए विशेष ग्रहों (बृहस्पति (गुरु), शुक्र, चन्द्र, बुध) का जाप करना चाहिए। यदि स्वयं ये न कर पाएं तो किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
कुंडली के योगों के बारे में ये भी पढ़ें
Astrology: बुधादित्य सहित कई शुभ योग बनाता है बुध ग्रह, जानिए कुंडली के किस भाव में क्या फल देता है
Horoscope: शुभ ग्रहों का असर कम कर देता है पापकर्तरी योग, इसके कारण लाइफ में आती हैं कई परेशानियां
Janm Kundali के ये 10 योग बनाते हैं मालामाल, थोड़े ही प्रयासों से मिल जाती है सफलता
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।