23 मई तक मीन राशि में साथ रहेंगे शुक्र और गुरु, इन 3 राशि वालों को चमक सकती है किस्मत

Published : Apr 26, 2022, 12:16 PM IST
23 मई तक मीन राशि में साथ रहेंगे शुक्र और गुरु, इन 3 राशि वालों को चमक सकती है किस्मत

सार

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव और ऐशो-आराम देने वाला ग्रह माना गया है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह बलवान होता है, उसे अपने जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलती हैं और एसे व्यक्ति को कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

उज्जैन. शुक्र ग्रह 27 अप्रैल, बुधवार को राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। मीन में ये ग्रह उच्च की स्थिति में होता है। इस राशि में पहले से ही गुरु ग्रह स्थिति है और ये गुरु के स्वामित्व की राशि है। इस तरह शुक्र और गुरु की युति मीन राशि में बनने जा रही है। शुक्र और गुरु की ये युति 23 मई तक बनी रहेगी, इसके बाद शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से कुछ राशि के लोगों के लिए फायदे की स्तिथि बनती नजर आ रही है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

वृषभ राशि 
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है और इस समय इस राशि में बुध ग्रह स्थित है। बुध और शुक्र मित्र ग्रह हैं। शुक्र की राशि में बुध के होने से और शुक्र का अपनी उच्च राशि यानी मीन में होने से इस राशि के लोगों को किस्मत चमक सकती है। इनकी आर्थिक स्थिति में अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। करियर के मामलों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत को जो परेशानी बनी हुई थी, उसमें भी राहत मिल सकती है। परिवार के सुखों में भी इस समय वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि 
मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति बनने से इस राशि के लोगों के करियर में उछाल देखने को मिल सकता है। नई नौकरी के लिए ऑफर भी आ सकते हैं, वहीं पुरानी नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट होने के योग बन रहे हैं। अधिकारी आपके काम से खुश नजर आएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी ये समय मनचाही सफलता देने वाला रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं और नई संपत्ति खरीदने से भी फायदा हो सकता है।

कर्क राशि 
मीन राशि में शुक्र और गुरु की युति बनने से इस राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान विदेश जाने का मौका इस राशि के लोगों को मिल सकता है। वाणी में मधुरता बनी रहेगी, जिसके चलते आपके संबंधों में सुधार होगा। भविष्य में इसका फायदा आपको हो सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसी में सफलता मिलेगी। 
ये भी पढ़ें-

Budh Grah Parivartan April 2022: बुध ने किया शुक्र की राशि में प्रवेश, ये 5 उपाय आपको दिला सकते हैं शुभ फल


Budh Grah Parivartan April 2022: 25 अप्रैल को बुध करेगा वृष राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?

Shani Rashi Parivartan 2022: शनि के राशि परिवर्तन से किसके शुरू होंगे बुरे दिन? ये हैं खास उपाय

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज