Shukra-Shani Yuti: शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा शुभ योग, बिजनेस में आएगी तेजी, कैसा होगा असर?

Published : Dec 28, 2022, 10:26 AM IST
Shukra-Shani Yuti: शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा शुभ योग, बिजनेस में आएगी तेजी, कैसा होगा असर?

सार

Shukra-Shani Yuti: समय-समय पर ग्रहों का परिवर्तन होता रहता है। इनका एक निश्चित समय रहता है। कोई ग्रह 2-3 दिन में राशि बदलता है तो कोई सालों में एक बार। शुक्र ग्रह लगभग 45 दिन में एक बार राशि बदलता है।  

उज्जैन. दिसंबर 2022 के अंतिम सप्ताह यानी 29 दिसंबर, गुरुवार को शुक्र ग्रह राशि बदलने वाला है। ये ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शनि स्थित है। इस तरह मकर राशि में शनि और शुक्र की युति (Shukra-Shani Yuti) बन जाएगी जो 17 जनवरी 2023 तक रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि और शुक्र एक-दूसरे के मित्र हैं इसलिए इन दोनों ग्रहों के एक राशि में होने से शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी। इस युति का असर बिजनेस के क्षेत्र में विशेष रूप से देखने को मिलेगा। आगे जानिए इन दोनों ग्रहों की युति का कैसा प्रभाव रहेगा…

जानें कैसा होगा शुक्र-शनि की युति का प्रभाव
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, मकर शनि का स्वामित्व की राशि है और शुक्र का इसमें प्रवेश यानी एक मित्र का दूसरे मित्र के घर जाने जैसा रहेगा। इन शुक्र और शनि की युति से देश में चल रहे कंस्ट्रक्शन के कामों में अचानक तेजी देखने को मिलेगी।
- शुक्र और शनि ग्रहों के प्रभाव से बाजार में खरीदारी बढ़ेगी। निवेश के लिए भी ये समय शुभ रहेगा। आर्थिक मजबूती आने के भी योग बन रहे हैं। फर्नीचर, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सजावट का सामान, गहने आदि का व्यापार भी खासी रफ्तार पकड़ेगा।
- शनि के शुभ प्रभाव से जमीन, मकान, वाहन आदि बिजनेस करने वालों को फायदा मिलेगा। कुछ राशि को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश राशि वालों के लिए ये युति फायदे पहुंचाने वाली रहेगी। पारिवारिक समस्याओं का अंत होगा और नए कामों की योजनाएं गति पकड़ेंगी।
- ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र-शनि की युति का सबसे ज्यादा महिलाओं पर देखने को मिलेगा। शुक्र विलासिता का स्वामी है और शनि जमीन, मशीनरी का कारक ग्रह है। दोनों के एक ही मकर में होने से बाजार में रौनक बढ़ेगी। मनोरंजन क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को भी बड़ा फायदा होने के योग हैं।


ये भी पढ़ें-
    
Makar Sankranti 2023: एक साल में 12 संक्रांति होती है, तो मकर संक्रांति का ही इतना महत्व क्यों?


Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज