Surya Grahan 2022: देश-दुनिया पर कैसा होगा सूर्य ग्रहण का असर? बड़ी दुर्घटना का संकेत दे रहे हैं ये ग्रह

Surya Grahan 2022: इस बार साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को होने जा रहा है यानी दीपावली के ठीक दूसरे दिन। ये ग्रहण भारत में खंड ग्रास के रूप में दिखाई देगा। इसलिए यहां इसकी ज्योतिषीय और धार्मिक महत्व माना जाएगा।
 

Manish Meharele | Published : Oct 13, 2022 9:36 AM IST / Updated: Oct 17 2022, 03:42 PM IST

उज्जैन. खगोल शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति के कारण समय-समय पर सूर्य व चंद्र ग्रहण होते रहते हैं। ये एक सामान्य घटना है। भारत में ग्रहण को धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस बार साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, सोमवार को होगा। ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसकी धार्मिक मान्यता रहेगी। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर की शाम लगभग 4.22 से शुरू होगा, जो 6.25 पर समाप्त होगा। ग्रहण का मध्य काल 5.28 पर होगा। आगे जानिए ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा, ये किस राशि में होगा किस राशि पर इसका क्या असर होगा…  

किस राशि में होगा सूर्य ग्रहण?
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, 25 अक्टूबर, सोमवार को होने वाला ग्रहण तुला राशि में होगा। ग्रहण काल के दौरान सूर्य, चंद्रमा, केतु और शुक्र तुला राशि में रहेंगे। यह ग्रहण स्वाति नक्षत्र में लगेगा, जिसका स्वामी राहु है। बुध, गुरु, शुक्र एवं शनि अपनी स्वराशि में रहेंगे। इस समय मंगल पर शनि की दृष्टि रहेगी। राहु का नक्षत्र मंगलवार का दिन एवं सूर्य ग्रहण, ये संयोग किसी बड़ी दुर्घटना की ओर इशारा कर रहा है।

ऐसा हो सकता है देश-दुनिया पर असर
ग्रहों की स्थिति और सूर्य ग्रहण का संयोग बता रहा है कि इस दौरान देश-दुनिया में अराजकता फैल सकती है। युद्ध की आशंकाओं के बीच पड़ोशी देशों में तनाव की स्तिथि भी बन सकती है। कोई देश परमाणु परीक्षण कर सकता है, जिससे पूरे दुनिया में भय का माहौल हो सकता है। विश्व के किसी हिस्से में भूकंप या अन्य कोई आपदा के चलते बड़ी जन हानि हो सकती है। 

किस राशि पर कैसा होगा असर?
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, सूर्य ग्रहण का असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा। सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव तुला राशि पर होगा क्योंकि इसी राशि में ये ग्रहण होगा। आगे जानिए किस राशि पर कैसा होगा सूर्यग्रहण का असर… 

मेष राशि: साथी एवं मित्रों के कारण तनाव हो सकता है।
वृषभ राशि: सूर्य ग्रहण के कारण रोजगार तो बढ़ेगा लेकिन शत्रुओं में भी वृद्धि होगी।
मिथुन राशि: संतान से सुख एवं सहयोग प्राप्ति होगी साथ ही धन लाभ भी होगा।
कर्क राशि: इन लोगों की चिंता में वृद्धि होगी। कार्य की अधिकता रहेगी।
सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी। 
कन्या राशि: इस राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
तुला राशि: इस राशि वालों के साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है
वृश्चिक राशि: इन्हें बजट का ध्यान रखना होगा, खर्च अधिक हो सकता है।
धनु राशि: इस राशि के लोग उधार देने से बचें, नहीं तो पैसा अटक सकता है।
मकर राशि: काम ज्यादा होने से परेशानी होगी। पिता से लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि: इस राशि के लोगों के जरूरी काम अटक सकते हैं।
मीन राशि: इस राशि वालों के साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

Pushya Nakshatra 2022: 26 घंटे 50 मिनिट तक रहेगा पुष्य नक्षत्र, खरीदी के दिन भर में 6 शुभ मुहूर्त


Bhai Dooj 2022: कब है भाई दूज? जानें सही तारीख, पूजा विधि, महत्व, मुहूर्त व कथा

Govardhan Puja 2022: 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा पर्व, जानें विधि, मुहूर्त, महत्व व कथा

 

Share this article
click me!