
उज्जैन. अब सूर्य के पुनर्वसु नक्षत्र में आने से अच्छी बारिश होने के आसार हैं, लेकिन खाद्य सामग्री और सब्जियों के दाम बढ़ने की भी संभावना बन रही है। जानिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन क्या असर डालेगा आपकी लाइफ और देश-दुनिया पर…
शनि के साथ बनेगा अशुभ योग
काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में तो है लेकिन मिथुन राशि में राहु के साथ युति बना रहा है और शनि के साथ षडाष्टक अशुभ योग भी बन रहा है। ग्रहों की ये अशुभ स्थिति 15 जुलाई तक रहेगी। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। इनके प्रभाव से वृष, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं मेष, मिथुन और सिंह राशि वाले लोग सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे। इनके अलावा कर्क, तुला और मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा।
कुंभ सहित 6 राशियों के लिए अशुभ समय
सूर्य के पुनर्वसु नक्षत्र में आ जाने से वृष, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 6 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।
मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए अच्छा समय
मेष, मिथुन और सिंह राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है। इन 6 राशि वालों पर मौजूदा अशुभ ग्रह स्थिति का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
अन्य 3 राशियों के लिए रहेगा मिला-जुला समय
सूर्य के पुनर्वसु नक्षत्र में आ जाने से कर्क, तुला और मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 3 राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।