7 जुलाई 2020 का राशिफल: कर्क राशि वाले सोच समझकर निवेश करें, पैसा अटक सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

7 जुलाई, मंगलवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। सावन का पहला मंगलवार होने से इस दिन मंगला गौरी व्रत किया जाएगा।

Asianet News Hindi | Published : Jul 6, 2020 4:10 PM IST

उज्जैन. 7 जुलाई, मंगलवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। सावन का पहला मंगलवार होने से इस दिन मंगला गौरी व्रत किया जाएगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा। मंगलवार को श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा इस अशु योग का असर-

मेष
फायदा- न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। अतिरिक्त आय हो सकती है। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिलेगा।
नुकसान- जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। दूसरों का काम भी आपको करना पड़ सकता है। तनाव के कारण परिवार में विवाद हो सकता है।
उपाय- गरीबों को फलों का दान करें।

वृष
फायदा- ऑफिस में सभी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। अटके काम दूसरों की मदद से पूरे हो जाएंगे।
नुकसान- आपका खर्चा भी ज्यादा रहेगा। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। आज आप दुश्मनों से सावधान रहें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं।

मिथुन
फायदा- आपके कुछ उलझे हुए मामले आज सुलझ जाएंगे। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। करियर के नए मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- प्रेमी या जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क
फायदा-
ऑफिस और फील्ड में साथियों का सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- गुस्से या जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। निवेश करने से सोच-विचार कर लें। आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है।
उपाय- नदी में चावल या सफेद मिठाई प्रवाहित करें।

सिंह
फायदा- दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। आज पैसों से जुड़ी परेशानी कुछ कम हो सकती है। कारोबार और नौकरी में आपका प्रभाव जमेगा।
नुकसान- किसी बात पर मानसिक तनाव हो सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स् को मनचाही सफलता मिलने में संदेह है।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

कन्या
फायदा-
नौकरी में मनचाही सफलता मिल सकती है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय आपके फेवर में रहेगा।
नुकसान- वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।

तुला
फायदा- नौकरी के कुछ आकर्षक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे हो सकते हैं। पुराना विवाद शांति से निपट जाएगा।
नुकसान- कुछ मामलों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई व्यक्ति आपके काम में दखल दे सकता है। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक
फायदा- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद से नई नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
नुकसान- किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थका देने वाला है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

धनु
फायदा- रुके हुए काम समय पूरे होने से खुशी मिलेगी। भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है। संपत्ति में निवेश से फायदा हो सकता है।
नुकसान- सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। किसी बात पर जीवनसाथी नाराज हो सकता है। स्टूडेंट्स मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- बुजुर्गों के पैर छूकर घर से निकलें।

मकर
फायदा- संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है।
नुकसान- ज्यादा मसालेदार खाने से बचें। पैसों को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है। बिजनेस में सोच-समझकर कोई कदम उठाएं।
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन आदि दान करें।

कुंभ
फायदा- परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। योजनाओं पर पूरी मेहनत से काम करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है।
नुकसान- मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

मीन
फायदा- दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। आपको फायदे के बड़े मौके भी मिलेंगे।
नुकसान- दुश्मनों से सावधान रहें। आज आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। कोई आपको ठगने की कोशिश भी कर सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूतों का दान करें।

Share this article
click me!