सूर्य ने बदला नक्षत्र, देश के लिए रहेगा शुभ, क्या होगा आपकी राशि पर असर?

Published : Apr 02, 2020, 10:20 AM IST
सूर्य ने बदला नक्षत्र, देश के लिए रहेगा शुभ, क्या होगा आपकी राशि पर असर?

सार

31 मार्च को सूर्य ने मीन राशि के ही रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। ये ग्रह अब 13 अप्रैल तक इसी नक्षत्र में रहेगा। इस नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश करने से बुधादित्य योग का फल मिलता है।

उज्जैन. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से मौसम में भी बदलाव होगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार बुध के इस नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश करना देश के लिए शुभ रहेगा। देश में चल रही परेशानी सूर्य के प्रभाव से खत्म होने लगेगी। हालांकि इसका पूरा असर 14 अप्रैल से देखने को मिलेगा, क्योंकि तब सूर्य अपनी उच्च राशि में आ जाएगा। वहीं 7 राशियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। इनके अलावा 5 राशियों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। जानिए राशिफल

मेष
13 अप्रैल तक मानसिक तनाव हो सकता है। लेन-देन और निवेश को लेकर चिंता बनी रहेगी। गर्म चीजों और यात्राओं से बचने की कोशिश करें। नए कामों की योजनाएं तो बनेंगी लेकिन उन पर काम नहीं हो पाएगा। 13 अप्रैल तक संभलकर रहना होगा। 

वृष
13 अप्रैल तक प्रॉपर्टी संबंधी जरूरी फैसले लेने का मन बना सकते हैं। इस संबंधी लेन-देन भी होने की संभावना बन रही है। संतान संबंधी सुख मिलेगा। संतान के साथ समय बीतेगा और उनके भविष्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। इन दिनों मे कामकाज की चिंता जरूर रहेगी।

मिथुन
प्रॉपर्टी संबंधी फायदा मिल सकता है। कामकाज में अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आपके काम की तारीफ हो सकती है। बिजनेस और नौकरीपेशा लोग लेन-देन और हिसाब संबंधी महत्वूपूर्ण काम निपटाने की योजना बना सकते हैं।

कर्क
सूर्य के नक्षत्र बदलने से कर्क राशि वालों के जीवन में स्थिरता आ सकती है। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नए काम शुरू करने से पहले अधिकारियों, अनुभवी और अपने से बड़े लोगों से सलाह लेनी चाहिए। धार्मिक कामों में मन लग सकता है।

सिंह
संभलकर रहना होगा। लेन-देन के लिए समय ठीक नहीं है। इस दौरान बातचीत में भी सावधानी रखनी होगी। आपकी किसी बात का गलत मतलब भी निकाला जा सकता है। छोटी-मोटी चोट लगने की भी संभावना है। कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है।

कन्या
बिजनेस से जुड़ी कोई योजना बनने की संभावना है। सूर्य के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में कलह होने की भी संभावना है। इस दौरान सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। 13 अप्रैल तक कन्या राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।

तुला
पैसों के लेन-देन या कर्ज को लेकर विवाद होने की संभावना है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। मामा या ननिहाल पक्ष संबंधी चिंता भी रहेगी। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन होने के कारण इस राशि वालों को संभलकर रहना होगा। खर्चा बढ़ सकता है।

वृश्चिक
नई योजनाएं बनेंगी। बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों को अपनी बनाई योजना से फायदा हो सकता है। इस दौरान आपको लोगों से सहयोग मिलेगा। पारीवारिक मामलों में भी समय अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़ा फायदा भी हो सकता है।

धनु
कामकाज संबंधी रुकावटों के कारण तनाव रह सकता है। इस दौरान प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी मामले में फैसला लेने से बचना होगा। माता से विवाद या अनबन होने की संभवना है। कार्यक्षेत्र में भी अपने से बड़े लोगों या अधिकारियों से मनमुटाव होने की संभावना है।

मकर
कम मेहनत में भी अच्छा फायदा मिल सकता है। कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ काम करने वाले और आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। पराक्रम बढ़ सकता है। धार्मिक कामकाज में भी आपका मन लग सकता है।

कुंभ
रोजमर्रा के कामकाज में मन नहीं लगेगा। स्वभाव में उग्रता आ सकती है। बचत खत्म होगी। शारीरिक मामलों में समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। गर्म और इलेक्ट्रिक सामानों के उपयोग में सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में भी मतभेद होने की संभावना है।

मीन
निवेश के हिसाब-किताब में विवाद हो सकता है। इन मामलों में सावधान रहना होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से आपका गुस्सा बढ़ सकता है। स्वभाव में उग्रता आने से कामकाज बिगड़ भी सकते हैं। आपको संभलकर रहना होगा।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज